पूर्वी चंपारण। जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के खोढा पंचायत के गम्हरिया गांव में दस वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी रामप्रीत पासवान की पुत्री अंतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना शनिवार की दोपहर में घटित हुई है। स्थानीय मुखिया सुमंत कुमार की सूचना पर पहुंची चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका खेलने के क्रम में घर के समीप स्थित पोखर के किनारे चली गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई और वह डूब गई। उस वक्त आसपास खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना मृतका के चाचा मुन्ना कुमार को दी।
घटना स्थल पर पहुंचने पर उसके चाचा ने देखा कि बच्ची का शव पानी के ऊपर तैर रहा है। जिसके बाद मृतका के चाचा ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बच्ची के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे की जानकारी प्राप्त की। इधर खोढा पंचायत के मुखिया सुमंत कुमार ने सीओ आराधना कुमारी से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
You may also like
उम्र में छह साल बड़ी अंजलि को दिल दे बैठेˈ थे सचिन क्रिकेट के भगवान की प्रेम कहानी भी है काफ़ी सच्ची और पवित्र। जानिए कैसे
इन 7 रोगों को चुटकी में छूमंतर कर देगा लहसुनˈ हल्दी और लौंग का यह घरेलु मिश्रण पोस्ट को शेयर करना ना भूले
बासी रोटी और दूध: डायबिटीज नियंत्रण का अनोखा उपाय
ज्यादा सुंदर दिखने की चाहत में चेहरा बिगाड़ बैठीं येˈ हसीनाएं किसी के सूजे होंठ किसी का बिगड़ा माथा
धर्म और गाली: क्या कोई धर्म गाली देना सिखाता है?