भाेपाल। जन जन के हृदय में विशिष्ट स्थान रखने वाले भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चाैहान 'नंदू भैया'की आज (साेमवार काे) जयंती है। इसके अलावा मशहूर भारतीय गायक भारत रत्न भूपेन हजारिका और महान हॉकी खिलाड़ी कैप्टन रूप सिंह की भी आज ही के दिन जयंती है। इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने तीनाें महान हस्तियाें काे स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स के माध्यम से नंदकुमार सिंह चौहान काे याद करते हुए कहा, मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय नंदकुमार सिंह चौहान जी 'नंदू भैया' की जयंती पर सादर नमन करता हूं।अपने संगठनात्मक कौशल, विचारों के प्रति अटूट निष्ठा एवं सेवा भाव द्वारा संगठन को विस्तार देने और कार्यकर्ताओं को गढ़ने में आपका योगदान अनुकरणीय है।
एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने भूपेर हजारिका काे जयंती पर नमन करते हुए कहा महान संगीतकार एवं गायक, 'भारत रत्न' भूपेन हजारिका जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। अपनी मधुर वाणी, अद्वितीय संगीत साधना और लोक भावनाओं से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से आपने भारतीय संगीत-संस्कृति को विश्व में अमिट पहचान दिलाई। आपका व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारतीयों के हृदय में सदैव जीवंत रहेगा।
हॉकी खिलाड़ी कैप्टन रूप सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा मध्य प्रदेश के गौरव, महान हॉकी खिलाड़ी कैप्टन रूप सिंह जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। आपने अटूट अनुशासन और अद्वितीय खेल कौशल से विश्व पटल पर मां भारती को गौरव विभूषित किया। आपकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को खेल के साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में नए स्वर्णिम इतिहास गढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।
You may also like
job news 2025: संघ लोक सेवा आयोग की और से निकली इस भर्ती के लिए आज हैं आखिरी दिन, कर दें आवेदन
आज हमेशा के` मुकाबले` ट्रेन में कम भीड़ थी। सुरेखा ने खाली जगह पर अपना ऑफिस बैग रखा और खुद बाजू में बैठ गई। पूरे डिब्बे में कुछ मर्दों के अलावा सिर्फ सुरेखा थी। रात का समय था सब उनींदे से सीट पर टेक लगाये शायद बतिया रहे थे या ऊँघ रहे थे। अचानक डिब्बे में 3-4 तृतीय पंथी तालिया बजाते हुए पहुँचे और मर्दों से 5-10 रूपये वसूलने लगे। कुछ ने चुपचाप दे दिए कुछ उनींदे से बड़बड़ाने
क्या चूहे के काटने से आपको रेबीज़ हो सकता है? जानें आपको कौन-कौन सी खतरनाक बीमारियाँ हो सकती हैं?
GST से मेकिंग चार्ज तक, फेस्टिव सीजन में सोना खरीदने से पहले जान लें सोने का पूरा गणित, कैसे निकालें गहने की असली कीमत
पैर की नस चढ़ने` से हैं परेशान? अपनाएं ये 6 उपाय तुरंत ठीक हो जाएगा नसों का दर्द व खिंचाव