
पूर्वी चंपारण। जिला के रक्सौल-घोड़ासहन नहर कैनाल रोड के नोनियाडीह साइफन पुल पर एक बार फिर हादसा हुआ है। शनिवार की तड़के सुबह बैरगनिया से रक्सौल लौट रही बारात की कार तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। कार में सवार 6 लोगों में से 2 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल कार सवार को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।घायलो में दो लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगो के अनुसार इस मार्ग पर नोनियाडीह साइफन पुल का रेलिंग काफी दिनो से टुटा है,यहां तीखा मोड़ होने के कारण लगातार हादसा हो रहा है। लोगो ने बताया हर महीने यहां 3-4 वाहन नहर में गिरते हैं।सबसे बड़ी बात है,कि इस समय नहर में पानी नही है,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने पुल के टुटे रेलिग की मरम्मत कराने की मांग प्रशासन से की है।
You may also like
आईपीएल पर सट्टा लगा रहे दो सटोरिया गिरफ्तार
चोरी की 11 साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
इस्पात हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, कोयला और खदानें मजबूत आधार: जी किशन रेड्डी
सोनीपत के आनंदपुर झरोठ में प्रशासन का रात्रि ठहराव,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
पलवल: प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखना सरकार की प्राथमिकता : उपायुक्त