पटना। बिहार में बेगूसराय जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच)- 31 पर 54 होमगार्ड से भरी बस बुधवार सुबह गड्ढे में पलट गई, जिससे सभी होमगार्ड जवान घायल हो गए हैं। घायलों में से चार होमगार्ड की स्थिति नाजुक है और 20 से अधिक होमगार्ड जवानों को काफी चोटें आई हैं। इसके अलावा एक स्थानीय महिला की मौत हो गई है। होमगार्ड के जवान प्रेमचंद कुमार ने बताया कि हम 54 होमगार्ड बलिया ट्रेनिंग सेंटर से बेगूसराय कैंप की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक बाइक बस के सामने आ गई और ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया, जिससे बस सीधे गड्ढे में चली गई। हादसे में 20 से अधिक जवान घायल हैं, जबकि चार की स्थिति नाजुक है। वहीं एक महिला की मौत हो गई है। मृत महिला की पहचान रोशनी देवी निवासी खगड़िया के रूप में हुई है। रोशनी देवी (मृत महिला) के पति रणवीर यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 'मैं अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से बेगूसराय जा रहा था। तभी पीछे से आ रही होमगार्ड से भरी बस ने धक्का मार दिया। जिससे मेरी पत्नी की की मौत हो गई, जबकि मेरा बेटा और मैं घायल हो गया।
You may also like
हाई कोर्ट ने बच्चों के खेल के मैदान के लिए भूमि विकसित करने के एमसीडी के कदम को सही ठहराया
कत्ल का खुलासा : शादी से बचने के लिए प्रेमी ने ही की थी रचना की निर्मम हत्या
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले संजय निषाद, मछुआ समाज के लिए आरक्षण उनका संवैधानिक अधिकार
केन्द्रीय मंत्री गडकरी 23 अगस्त को जबलपुर में मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर का करेंगे लोकार्पण
दिल्ली हादसे में दबकर मजदूर की मौत, 20 वर्षीय पत्नी रजिया हुई बेवा