
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में तेंदुआ थाना क्षेत्र में रविवार रात एक शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सरजापुर गांव के नौ लोग रविवार को एक पास के गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई, जिससे ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 55 वर्षीय विद्या बाई जाटव और उनका 14 वर्षीय पोता निखिल जाटव ट्रॉली के नीचे दब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सात लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि घायलों की स्थिति स्थिर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
You may also like
सफेद धुएं के बीच दूल्हा-दुल्हन की हुई रॉयल एंट्री, पास में खड़ी बच्ची की सिकुड़ने लगी नसें, स्मोक से मौत….
Navya Naveli Nanda: बॉलीवुड में नहीं, बनना चाहती हैं एक सफल उद्यमी
सोमवार की सुबह से इन 3 राशियों का खुलेगा नसीब, सुनी ज़िंदगी में दौड़ उठेगी खशियो की लहर
आज का वृषभ राशिफल, 13 मई 2025 : कार्यक्षेत्र पर विवाद से रहें दूर, नारायण कवच का करें पाठ
मजेदार चुटकुले जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे