भाेपाल। आज (गुरुवार काे) विश्व डाक दिवस है। प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है, जो 1874 में स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ है। 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा इसे विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने विश्व डाक दिवस पर डाक सेवा से जुड़े कर्मियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा देश के कोने-कोने तक संवेदनाओं, संदेशों और विश्वास की डोर सुदृढ़ करने वाले आप सभी डाक कर्मी बंधुओं को 'विश्व डाक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पहाड़ों की दुर्गम वादियों से लेकर रेगिस्तान की तपती धरती तक, घने जंगलों से लेकर दूर-दराज के गांवों तक, आप सभी ने अथक परिश्रम व समर्पण से दूरियों को मिटाया है, रिश्तों को जीवित रखा है।
You may also like
बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का जादू
सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रुबिकॉन रिसर्च का आईपीओ, कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 619 करोड़ रुपये
Ratan Tata की 'सस्ती कॉल क्रांति'! इस टेलीकॉम कंपनी की एंट्री से फोन पर बात करना हो गया था सस्ता
कफ सिरप से अब तक 22 बच्चों की मौत, चेन्नई से निर्माता फार्मा कंपनी का निदेशक गिरफ्तार
UPSSSC Mains Result 2025: इंतजार खत्म ,यहां सीधे लिंक से चेक करें कनिष्ठ सहायक का परिणाम