पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज फिर दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। ज्वैलर पूरणमल सोनी ने बताया कि मलमास के चलते बाजार में सोने और चांदी की मांग कम है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों की कीमतों का अपडेट जारी किया है, दोनों की कीमतों में बदलाव हुआ है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं। उससे पहले सर्राफा बाजार का रेट जरूर जान लें, आज 6 अप्रैल को ये हैं सोने और चांदी के भाव।
सोने और चांदी के भाव में गिरावट
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी और चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज शुद्ध सोने के भाव में 1400 रुपए की गिरावट आई है। ऐसे में अब इसके भाव 91,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा ज्वैलरी सोने के भाव में भी कमी आई है, इसके भाव में भी आज 1300 रुपए की कमी आई है। ऐसे में अब इसकी कीमत 85,200 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसके अलावा चांदी की कीमत में पिछले चार दिनों से गिरावट जारी है। यही वजह है कि चांदी की कीमत एक बार फिर एक लाख रुपये से नीचे आ गई है। आज इसमें रिकॉर्ड तोड़ 5000 रुपये की गिरावट आई है। गिरावट के बाद अब इसकी कीमत 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट की संभावना
निर्यात के अनुसार सोने-चांदी की कीमत में अब कमी आ सकती है। ज्वैलर्स पूरनमल सोनी ने बताया कि अभी मलमास का महीना चल रहा है। इसके चलते शुभ काम के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इस समय सोना-चांदी खरीदना भी शुभ नहीं है, जिसके चलते बाजार में सोने-चांदी की मांग में 80 फीसदी की गिरावट आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी दोनों कीमती धातुओं की मांग में कमी आई है।