अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में दोपहर के समय गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 13 मई से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में तथा 14 मई से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर आंधी और वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 15 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने तथा लू का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
रविवार को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक वर्षा सहदा भीलवाड़ा में 16.0 मिमी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम) दर्ज किया गया।
इसके अलावा राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
You may also like
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2025 घोषित! अजमेर क्षेत्र ने 89.27% पास प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया, यहां जाने कैसे चेक करे परिणाम ?
बादाम, सेब, अखरोट, नाशपाती और...रसायन? भारत ने अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा
कोहली क्रिकेटर्स की एक अलग श्रेणी से संबंधित है: रवि शास्त्री ने की अनुभवी बल्लेबाज की जमकर प्रशंसा
निशिकांत दुबे और देहादराय ने महुआ मोइत्रा संबंधी पोस्ट हटाए, दिल्ली हाई कोर्ट ने मानहानि याचिका का निस्तारण किया
गौमुख ग्लेशियर बना पर्यटकों का पसंदीदा स्थल