बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर पहुँच गई है। इसके साथ ही सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन के संचालन की कवायद तेज हो गई है। यह ट्रेन जोधपुर से जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट तक चलेगी। ट्रेन को बनाड़ स्टेशन से आगे जाजीवाल स्टेशन पर खड़ा किया गया है। गौरतलब है कि जोधपुर से पहली वंदे भारत ट्रेन साबरमती के लिए चल रही है। जोधपुर से यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी।
7 कोच सीसी श्रेणी और एक कोच एग्जीक्यूटिव श्रेणी का
जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सफेद रंग की है। इसमें 8 कोच होंगे। इसमें सात कोच चेयरकार श्रेणी के होंगे जबकि एक कोच एग्जीक्यूटिव श्रेणी का होगा। इस ट्रेन में दो टीटी, दो क्रू मेंबर और एक गार्ड का स्टाफ होगा। ट्रेन का उद्घाटन वर्चुअली किया जाएगा।
दिल्ली कैंट पहुँचने में लगेंगे 8 घंटे
प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन जोधपुर से सुबह 5.30 बजे रवाना होगी, जो लगभग आठ घंटे बाद दोपहर 1.30 बजे दिल्ली कैंट पहुँचेगी। इस दौरान जोधपुर से चार घंटे का सफर तय करके सुबह 9.30 बजे जयपुर पहुँचेगी। जोधपुर से दिल्ली तक 7 स्टेशनों पर ठहराव होगा। हालाँकि, आधिकारिक समय सारिणी अभी रेलवे बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी।
विशेष बातें
ट्रेन में 8 कोच होंगे।
1 कोच एक्जीक्यूटिव क्लास का।
7 कोच चेयरकार क्लास (CC) के।
ट्रेन में 608 सीटें होंगी।
एक्जीक्यूटिव क्लास कोच में 52 सीटें होंगी।
C-1 और C-7 कोच में 44-44 सीटें होंगी।
C-2,3,4,5,6 और 8 कोच में 78-78 सीटें होंगी।
जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन जोधपुर पहुँच गई है। ट्रेन के संचालन की तैयारियाँ की जा रही हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
You may also like
शादी` से पहले सुहागरात मनाने पहुंचा मंगेतर, किया ऐसा कांड, दुल्हन लगी रोने, कहा- तुम ये क्या…
जींद : टीबी की दवा ले रहे 23 टीबी मरीजों को कर्मचारियों ने लिया गोद
हिसार : विस्तार विशेषज्ञ नवीनतम शोध व तकनीकों को किसानों तक पहुंचाए : प्रो. बीआर कम्बोज
जींद : सर्वजातीय खाप की मांग, खत्म हाे लिव इन रिलेशन
हिसार : खेजड़ली बलिदान दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाए: नरसी राम बिश्नोई