कार पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों रिसोर्ट में खाना खाकर लौट रहे थे। हादसा बुधवार रात 11 बजे कोटा के बोरखेड़ा इलाके में हुआ। दोनों परिवार के इकलौते बेटे थे। बोरखेड़ा थाने के सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया- हादसा चंद्रेसल और मानपुर के बीच हुआ। इसमें गौरव खिंची (25) और राहुल मीना (25) की मौत हो गई। दोनों कोटा के पूनम कॉलोनी स्थित दुर्गा नगर के रहने वाले थे। गौरव तीन महीने पहले ही कनाडा से एग्रीकल्चर की पढ़ाई करके लौटा था। उसका दोस्त राहुल मीना दुर्गा नगर (कोटा) में लाइब्रेरी चलाता था। राहुल मूल रूप से बूंदी जिले की हिंडोली तहसील के पेच की बावड़ी का रहने वाला था।
दोनों कार में बुरी तरह फंस गए थे
बुधवार रात गौरव और राहुल तुलसी रिसोर्ट में खाना खाने गए थे। वहां से लौटते वक्त 120 फीट रोड पर उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई। दोनों कार में ही फंस गए। हादसा रिसॉर्ट से करीब 500 मीटर आगे हुआ। उस इलाके से कुछ महिलाएं गुजर रही थीं। उन्होंने कुछ राहगीरों को रोककर हादसे की जानकारी दी। गौरव का रिश्तेदार भी उनमें शामिल था। भीड़ देखकर वह रुक गया। उसने गौरव को पहचान लिया और उसके परिजनों को सूचना दी। दोनों युवकों को कार से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों को अंदरूनी चोटें आई थीं।
दोनों परिवार के इकलौते बेटे थे
राहुल के चाचा धनराज मीना ने बताया- गौरव तीन महीने पहले ही कनाडा से एग्रीकल्चर की पढ़ाई करके लौटा था। उसके पिता रेलवे में नौकरी करते हैं। राहुल मीना के पिता सेना से रिटायर हैं। उन्होंने 2 महीने पहले ही लाइब्रेरी शुरू की थी। दोपहर 12 बजे पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिए।
You may also like
शादी के 7 दिन बाद ही दूल्हे ने कर लिया सुसाइड, दुल्हन ने किया मरने पर मजबूर… ⑅
65 साल का बुजुर्ग मस्जिद में 13 साल की बच्ची के साथ कर रहा था ऐसा काम, मचा बवाल ⑅
तीन युवक निकलते थे ट्रैक्टर लेकर, अन-बने मकानों के पास से गुजरते थे, करते थे कुछ ऐसा जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश' ⑅
Afghanistan Earthquake:अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप, पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके
केंद्र ने धार्मिक संस्थानों और पर्यटन सेवाओं के नाम पर हो रही ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में जनता को सचेत किया