राजस्थान में गर्मी की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अभी अप्रैल का महीना चल रहा है और तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अप्रैल के महीने में ही राजस्थान ने 56 साल का तापमान रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अप्रैल के महीने में जो गर्मी अभी महसूस की जा रही है। ऐसी गर्मी 56 साल पहले दर्ज की गई थी। लेकिन 56 साल बाद एक बार फिर अप्रैल के महीने में इतना तापमान दर्ज किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जब अप्रैल के महीने में तापमान इतना ज्यादा है तो लोग यह सोचकर भी डर रहे हैं कि मई और जून के महीने में तापमान कितना ज्यादा पहुंच जाएगा।
तापमान का 56 साल पुराना रिकॉर्ड
दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर में 46.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अप्रैल के महीने में अक्सर इतना तापमान दर्ज नहीं किया जाता है। वहीं, यह तापमान 56 साल पहले यानी 1969 में दर्ज किया गया था। 1969 में तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, अप्रैल माह में ऐसा तापमान वर्ष 2018 में दर्ज किया गया था जो 46.1 डिग्री था। लेकिन 28 अप्रैल 2025 को जैसलमेर में तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया, जिसने 56 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब माना जा रहा है कि जल्द ही तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाएगा। आपको बता दें, वर्ष 2024 में मई की शुरुआत में जैसलमेर 48 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन अब अगर अप्रैल माह में तापमान 46 डिग्री से ज्यादा रहा तो मई माह में 50 डिग्री से ऊपर भी जा सकता है।
जैसलमेर में तापमान का रिकॉर्ड
जैसलमेर में 4 जून 1991 को 49.2 डिग्री सेल्सियस, 20 मई 2016 को 49 डिग्री सेल्सियस, 19 मई 2019 को 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 27 मई 2024 को 48.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बता दें, राजस्थान में चालू अप्रैल माह में लगभग सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। बाड़मेर जिले में भी तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है।
You may also like
गर्मी का मौसम आते ही अपना खानपान बदलें, बच्चों और बुजुर्गों को ऐसा खाना दें
अंग्रेजों ने लूटी थी मराठा सेना के योद्धा रघुजी भोसल की तलवार, महाराष्ट्र ने नीलामी में खरीदी गौरवशाली धरोहर
RBI ने 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर दिया बड़ा फैसला
कनाडा के आम चुनाव के लिए मतदान समाप्त, प्रधानमंत्री कार्नी की लिबरल पार्टी आगे
Want to Get Rich This Summer? Low-Investment Aam Panna Business Earns ₹3,000 Daily