IPL 2025 Updated Points Table- रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रनों से मात दी। इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर नंबर-1 पर पहुंचने में कामयाब रही। दो दिन पहले मुंबई इंडियंस ने अपने घर राजस्थान रॉयल्स को हराकर उनसे नंबर-1 का ताज छीना था। बता दें, आरसीबी की यह 11 मैचों में 8वीं जीत है और वह इस सीजन 16 अंकों तक पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। आरसीबी के साथ अब टॉप-4 में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें हैं।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम पहले से ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। सीएसके की यह 11 मैचों में 9वीं हार है। इस सीजन चेन्नई को दो जीत मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मिली है। चेन्नई ने आखिरी मैच 14 अप्रैल को जीता था, उसके बाद से ही माही की टीम इस सीजन कोई भी मैच नहीं जीत पाई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि यहां से कौन सी टीम टॉप-4 में जगह बनाने में कामयाब रहती है।
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल RCB vs CSK मैच के बाद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 | 8 | 3 | 9 | 16 | +0.482 |
मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.274 |
गुजरात टाइटंस | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.867 |
पंजाब किंग्स | 10 | 6 | 3 | 1 | 13 | +0.199 |
दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.362 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | +0.080 |
राजस्थान रॉयल्स (E) | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.780 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -1.192 |
चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 11 | 2 | 9 | 0 | 4 | -1.117 |
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाए। बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली, जैकब बैथल और रोमरियो शेफर्ड ने अर्धशतक लगाया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 94 तो रवींद्र जडेजा ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली। मगर यह दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। लुंगी एनगिडी 3 विकेट के साथ आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
You may also like
बच्चा पैदा करने में कमजोर होते हैं टाइट कपड़े पहनने वाले पुरुष, रिसर्च में हुए कई बड़े खुलासे 〥
जयपुर में न्यूड फोटो वायरल होने से युवती की जिंदगी में आया तूफान
Border conflicts : पाकिस्तानी सेना ने दसवीं रात भी किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारत ने दिया जवाब
इस अरबपति ने निकाला गंजेपन का तोड़, कहा – ये 3 तरीका अपनाने के बाद कभी नहीं झडेंगे बाल 〥
'आप बुजदिल हैं, पहलगाम पर चुप्पी क्यों', अमिताभ बच्चन ने 11वें दिन भी मौन ट्वीट किया तो भिन्नाए फैंस, पीटा माथा