Next Story
Newszop

दिल्ली में नई देवी बस सर्विस, 27 रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, देखें कितना होगा किराया और कहां कहां चलेगी

Send Push
नई दिल्ली: दिल्ली में एक नई बस सर्विस देवी शुरू हो रही है. ‘देवी’ बस योजना के तहत नई इलेक्ट्रिक बसें 27 रूटों पर दौड़ेंगी. ये बसें पूर्वी दिल्ली से लेकर राजधानी के अलग-अलग जगहों को आपस में जोड़ेंगी. इस योजना के तहत 400 बसों का संचालन हो रहा है. इस बसों के रूट से जुड़ी जानकारी आपको One Delhi ऐप पर मिलेगा, जिससे यात्री आसानी से अपने रूट की जानकारी प्राप्त कर सकते है. हर रूट के लिए बस की एक अलग नंबर दी गई है. इस मिनी इलेक्ट्रिक बस का किराया भी काफी ज्यादा किमायदी रखा गया है. जिससे यात्री को काफी सुविधा देखने को मिलेगा. फिलहाल दिल्ली में 400 बस चल रही है और इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इस सारे बस को ऐसे रूट से जोड़ा गया है कि आप सभी को मेट्रो स्टेशन, बस स्टॅाप जानें में आराम मिल सके. 2080 देवी बसें चलाई जाएंगीदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि इस साल के अंत तक दिल्ली में 2080 देवी बसें चलाई जाएंगी. बसों का रूट 12 किलोमीटर तक का है और इसमें कुल 23 सीटें हैं. छह पिंक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. देवी बस की लिस्टD-001: आजादपुर से अशोक विहार फेज-3D-002: जहांगीरपुरी से मॉडल टाउनD-003: जे.जे. कॉलोनी से जहांगीरपुरी मेट्रोD-005: शालीमार टर्मिनल से अशोक विहारD-009: जहांगीरपुरी मेट्रो से बुराड़ी गांवD-013: सुभाष नगर से विकासपुरीD-015: तिलक नगर मेट्रो से हरिनगरD-017: सुभाष नगर मेट्रो से तिलक नगरD-019: मौर्य एंक्लेव से नेताजी सुभाष प्लेसD-021: मौर्य एंक्लेव से पीतमपुराD-023: मौर्य एंक्लेव से रिंग रोडD-025: मौर्य एंक्लेव से शालीमार बागD-029: शाहदरा से विवेक विहारD-031: विवेक विहार से आनंद विहार मेट्रोD-033: आनंद विहार से मधुबनD-035: आनंद विहार से लाजपत नगरD-037: विवेक विहार से शकरपुरD-039: विवेक विहार से लाजपत नगरD-041: लक्ष्मी नगर से पटपड़गंजD-043: लक्ष्मी नगर से मयूर विहारD-045: लक्ष्मी नगर से अक्षरधाम मेट्रोD-049: मयूर विहार से नई अशोक नगरD-051: यमुनापार से शाहदरा फ्लाईओवरD-053: यमुनापार से मंडावलीD-055: अशोक नगर से कड़कड़डूमाD-024: नजफगढ़ टर्मिनल से द्वारका मेट्रोD-026: नजफगढ़ से तिलक नगर मेट्रोD-028: नजफगढ़ से उत्तम नगरD-030: नजफगढ़ से पालम डाबड़ीD-032: द्वारका मेट्रो से विकासपुरीD-034: द्वारका से द्वारका सेक्टर 21 मेट्रोD-036: विकासपुरी से जनकपुरी मेट्रोD-038: जनकपुरी रेलवे स्टेशन से उत्तम नगरD-040: विकासपुरी से जनकपुरीD-042: विकासपुरी से मोहन गार्डनD-044: मोहन गार्डन से जनकपुरीD-046: जनकपुरी से उत्तम नगरD-048: पश्चिम विहार से मेट्रो स्टेशनD-050: पश्चिम विहार से पीरागढ़ीD-052: पीरागढ़ी से मेट्रो स्टेशनD-054: द्वारका से द्वारका मेट्रोD-056: द्वारका से सेक्टर 13 मेट्रोD-058: द्वारका सेक्टर 21 से दिल्ली कैंटD-060: जनकपुरी टर्मिनल से सागरपुर
Loving Newspoint? Download the app now