यूनाइटेडहेल्थ ग्रुप के सीईओ एंड्रयू विट्टी के अचानक आये इस्तीफे ने बाजार में कोहराम मचा दिया। अमेरिका की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी ने 13 मई 2025 को घोषणा की कि कंपनी के सीईओ एंड्रयू विट्टी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। यह खबर जैसे ही सामने आई तो इससे निवेशकों और स्वास्थ्य उद्योग को बड़ा झटका लगा। इसके अलावा कंपनी के द्वारा साल 2025 के लिए जारी किए गए वित्तीय पूर्वानुमानों को निलंबित कर दिया गया है। कंपनी के ऐसा करने से बाजार में अनिश्चित का माहौल है। यूनाइटेडहेल्थ ग्रुप के सीईओ एंड्रयू विट्टी की जगह कौन होंगे नए सीईओयूनाइटेडहेल्थ ग्रुप के सीईओ के रूप में साल 2021 में एंड्रयू विट्टी ने जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन अब अचानक से व्यक्तिगत कारण बताकर दिए इस्तीफे से हर कोई हैरान है। न ही एंड्रयू विट्टी ने और न ही कंपनी ने कोई अतिरिक्त जानकारी शेयर की है। अब स्टीफन जे. हेम्सले सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे 2006 से 2017 तक कंपनी के सीईओ रह चुके हैं। अभी वे कंपनी के बोर्ड के चेयरमैन भी बने रहेंगे। यह कहा जा रहा है कि एंड्रयू विट्टी अब सलाहकार के रूप में कंपनी को सेवाएं देंगे। यूनाइटेडहेल्थ ग्रुप के सीईओ एंड्रयू विट्टी के इस्तीफे के संभावित कारण1. बढ़ती चिकित्सा लागत से बढ़ा वित्तीय दबाव। 2. कंपनी की सहायक कंपनी चेंज हेल्थ केयर पर साल 2024 में बड़ा साइबर हमला हुआ था। जिसके कारण 19 करोड़ लोगों का डाटा प्रभावित हुआ। इससे कंपनी की प्रतिष्ठा को बड़े स्तर पर नुकसान का सामना करना पड़ा। 3. यूनाइटेडहेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की न्यूयॉर्क में हत्या के कारण जनता का बीमा उद्योग के प्रति गुस्सा। 4. साल 2008 के वित्तीय घाटे के बाद अप्रैल 2025 में कंपनी ने पहली बार अपनी आय पूर्वानुमानो से चूकने की जानकारी सूचना दी। जिससे शेयर 22 % गिर गए। ऐसा कहा जा रहा है कि उपरोक्त बताई सभी घटनाओं के कारण विट्टी का कार्यकाल मुश्किल बन गया।इस्तीफे की इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में मंगलवार को 17% से अधिक की गिरावट आई, और यह चार साल के निचले स्तर 311.38 डॉलर प्रति शेयर पर बंद हुआ। शेयरों में भारी गिरावट से निवेशकों का विश्वास डगमगा गया। एंड्रयू विट्टी के बारे में...साल 1985 में ग्लैक्सो यूके के साथ एंड्रयू विट्टी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में भी मैनेजमेंट ट्रेनिंग नियुक्त हुए थे। अपने अथक प्रयासों के कारण वह ब्रिटिश दवा कंपनी जीएके के सीईओ भी बन चुके हैं। साल 2018 में यूनाइटेडहेल्थ ग्रुप की सहायक कंपनी ऑप्टम आरएक्स के प्रमुख बने। इसके बाद साल 2021 में उन्होंने सीईओ का पद संभाला।
You may also like
'ना डीजे बजाओ और ना ही चीयरलीडर्स नचाओ' बाकी के IPL मैचों के लिए गावस्कर ने की BCCI से अपील
मैंगो एक्सपो में चमका दुनिया का सबसे महंगा आम, 1 किलो की कीमत 2 लाख रुपये
सेना के जज्बे को सलाम के लिए निकाली गई 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा': बृजेश पाठक
भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले मंत्री विजय शाह बर्खास्त हों : एमआरएम राष्ट्रीय संयोजक शाहिद सईद