नई दिल्ली। 1926 में ब्रिटिश इंडिया के जयपुर में एक विदेशी लड़की का जन्म हुआ, जिसे आगे चलकर गे गिब्सन के नाम से जाना गया। उनका असली नाम एलीन ईसाबेल रोनी गिब्सन था, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। गे गिब्सन का जीवन बहुत ही कम समय में समाप्त हो गया, और कहा जाता है कि उनकी मृत्यु अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय हुई।
शारीरिक संबंध के दौरान हुई मौत
1947 में, 21 वर्षीय गे गिब्सन एक थियेटर टूर के लिए लंदन से दक्षिण अफ्रीका गई थीं, जहां उन्होंने एक्ट्रेस डोरीन मांटेल के साथ प्रदर्शन किया। सफल शो के बाद, वे यूनाइटेड किंगडम लौट रही थीं, जब उन्होंने MV Durban Castle जहाज से यात्रा की। जहाज पर उनकी खूबसूरती के कारण वे फर्स्ट क्लास के यात्रियों के बीच लोकप्रिय थीं। 17 अक्टूबर की रात को उन्होंने सभी के साथ डिनर किया और डांस किया, लेकिन अगली सुबह वे अपने केबिन में नहीं मिलीं। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन उनकी लाश अब तक नहीं मिली।
चादर पर मिले संदिग्ध निशान
जांच में यह पता चला कि गे गिब्सन की नजदीकियां जहाज के कर्मचारी जेम्स कैंब के साथ थीं। पुलिस पूछताछ में जेम्स ने स्वीकार किया कि वे दोनों उस रात सहमति से संबंध बना रहे थे, जब गिब्सन की अचानक मृत्यु हो गई। जेम्स ने घबराकर उनकी लाश को खिड़की से बाहर फेंक दिया। गिब्सन के कमरे की फोरेंसिक जांच में चादर पर पेशाब के निशान भी मिले थे। यह मामला ब्रिटेन में काफी चर्चित हो गया था। जेम्स को फांसी की सजा सुनाई गई, लेकिन बाद में इसे पलट दिया गया।
You may also like
ये 6 चीजें कान में डालने से तुरंत गायब हो जाता है कान का दर्द', देखें पूरी लिस्ट ⁃⁃
गाल ब्लैडर (पित्त की थैली) की पथरी 3 से 5 दिन में हो गया छू मंतर ⁃⁃
हड्डियों से चूस लेती है सारा कैल्शियम खाने से लेकर पीने वाली ये 5 चीजें, शरीर में छोड़ देंगी बस चूरा ही चूरा ⁃⁃
लहसुन छीलने का ऐसा तरीका पहले नहीं देखा होगा, एक बार में ही निकल जाएंगे सारे छिलके ⁃⁃
चहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए बेस्ट है कटोरी वैक्स', जाने इसे घर बनाने और लगाने का तरीका ⁃⁃