एसटीईटी परीक्षा में दो पेपर होंगे. Image Credit source: getty images
बिहार STET 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 14 अक्टूबर से शुरू होगी। आइए जानते हैं कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को किन नियमों का पालन करना होगा।
एसटीईटी परीक्षा 2025 का आयोजन राज्य भर में विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे: पहला कक्षा 9 से 10 के लिए और दूसरा कक्षा 11 से 12 के लिए। लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। यहां दिए गए स्टेप्स का पालन करके कैंडिडेट आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार STET 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- यहां STET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
बिहार STET 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके भी अभ्यर्थी अपने परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार STET परीक्षा 2025 के लिए गाइडलाइंस- बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड मान्य हैं।
- निर्धारित समय से देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन और स्मार्ट घड़ियों की अनुमति नहीं है।
- सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध है।
दोनों पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और माइनस मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का समय 2 घंटे 30 मिनट का होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें – स्पोर्ट्स ट्रेनर पदों पर निकली वैकेंसी, 11 नवंबर तक करें अप्लाई
You may also like
स्मृति मंधाना ने वनडे में रचा इतिहास, कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला बनीं
क्या आप जानते हैं कि काजोल ने शाहरुख के कहने पर 90 के दशक का जादू फिर से जीवित किया?
Mamata Banerjee On Durgapur Rape Case: 'लड़कियों को रात में कॉलेज से बाहर जाने की मंजूरी नहीं देनी चाहिए', दुर्गापुर रेप केस पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का अजब-गजब बयान
रात को सोते समय हल्दी वाला दूध पीने` से जड़ से खत्म हो जाते हैं यह 3 रोग.
कर्नाटक: प्रियांक खड़गे ने की सरकारी परिसरों में आरएसएस की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग