Himachali Khabar
हरियाणा में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम को लेकर वीरवार को कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 अप्रैल के दौरान खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान 25 व 26 अप्रैल को उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है परंतु 27 अप्रैल को हवा में बदलाव से आंशिक बादल तथा 28 व 29 अप्रैल को फिर से पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम गर्म संभावित । तापमान में बढ़ोतरी की संभावना से इस दौरान बीच बीच में गर्म धूल भरी हवाएं अर्थात लू भी चलने की संभावना है। परंतु 30 अप्रैल के बाद पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव संभावित।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
You may also like
रक्सौल के प्रतीक ने समुद्र तल से 4130 मीटर ऊँचे नेपाल के अन्नपूर्णा बेस कैम्प पर लहराया तिरंगा
पाकिस्तान शिमला समझौते से बाहर होकर भारत का कितना नुक़सान करेगा, जानिए एक्सपर्ट से
सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश इन राशियों के जीवन से होगा दुखो का अंत,भोलेनाथ करेंगे सभी कार्यो में सफल
शुक्रवार को बनेंगे 2 शुभ योग जिसके कारण कई राशियों को दिलाएंगे बेशुमार धन दौलत, जल्दी पढ़े समय कम हैं
किराडू मंदिर में रात को क्यों नहीं जाता कोई? जानिए इसके पीछे की डरावनी कहानी