नई दिल्ली। रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका ने भारत पर टैरिफ का वार किया तो बीजिंग तुरंत मैदान में उतर आया। चीन ने साफ कह दिया कि वह भारत के साथ है और अमेरिकी धमकी का डटकर विरोध करेगा। इतना ही नहीं, चीन ने भारतीय वस्तुओं के लिए अपना विशाल बाजार खोलने की पेशकश कर दी है।
“भारत-चीन हैं एशिया के डबल इंजन”
भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने दो टूक कहा कि अमेरिका का 50% टैरिफ गलत है और चीन इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत और चीन दोनों एशिया के डबल इंजन हैं और जब ये दोनों साथ चलेंगे, तो पूरी दुनिया को फायदा होगा।
सीमा पर सुलह और उड़ानों पर सहमति
दिल्ली में हाल ही में भारत-चीन विदेश मंत्रियों की मुलाकात को भी राजदूत ने बेहद सकारात्मक बताया। इसमें सीमा पर शांति, सीमा व्यापार फिर से शुरू करने, निवेश बढ़ाने और सीधी उड़ानें बहाल करने जैसे अहम मुद्दों पर सहमति बनी है। यानी रिश्तों में नई जान फूंकने की तैयारी हो चुकी है।
मोदी की चीन यात्रा बनेगी गेमचेंजर
राजदूत फेइहोंग ने पीएम नरेंद्र मोदी की आगामी चीन यात्रा को “ऐतिहासिक” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह दौरा सिर्फ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के लिए ही नहीं बल्कि भारत-चीन संबंधों के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए दोनों देशों ने संयुक्त कार्यदल बना लिया है।
You may also like
मिथुन राशिफल 23 अगस्त 2025: आज का दिन लाएगा ये बदलाव!
Millie Bobby Brown और Jake Bongiovi ने अपनाई नन्ही बेटी, खुशी का जश्न मनाया
क्या भारत में फिर से शुरू होने वाला है TikTok? कांग्रेस ने उठाए सवाल
प्रथम खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2025 में मप्र के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
मप्रः विधायक रामेश्वर शर्मा ने की नेता प्रतिपक्ष सिंगार के अमर्यादित बयान की कड़ी आलोचना