पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में बायसी थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 22 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करके हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करके 55 साल के आरोपी आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि लड़की का 55 साल के अली से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जानिए पूरा मामला
पिछले डेढ़ साल से आरोपी आजाद अली और लड़की के बीच चक्कर चल रहा था। अली उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था। इसके बाद लड़की ने अली पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। अली यह सब देखकर परेशान हो गया क्योंकि वह शादी नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
नदी किनारे फेंका लाश
उसने रात में पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और सुनसान जगह पर ले गया। पहले उसने खुद उसके साथ संबंध बनाया। फिर वहां मौजूद 3 दोस्तों से उसका बलात्कार करवाया। उसका इससे भी मन नहीं भरा तो गला घोंटकर लड़की की हत्या कर दी। शव को नदी के किनारे दबा कर भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
You may also like
HDFC Bank Q4 Results कैसा रहेगा? टॉप ब्रोकरेज ने मुनाफे, NII और डिपॉजिट को लेकर जताई ये उम्मीदें— जानिए
आज विश्व धरोहर दिवस, देश के सभी ऐतिहासिक स्मारकों में प्रवेश निःशुल्क
ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, तीन घायल
मुर्शिदाबाद हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट की टिप्पणी से शुभेंदु अधिकारी को केंद्र की भूमिका पर दिखी उम्मीद की किरण
सफीदों एसडीएम का आरोप,मेरा एक्सीडेंट हो सकती है साजिश