Money plant: मनी प्लांट को एक ऐसे पौधे के रुप में जाना जाता है जिसके लगाने से घर में सुख शांति के साथ समृद्धि यानी धन की बढ़ोत्तरी होती रहती है। इसी वजह से हम शहर या गांव हर घर में मनी प्लांट का पौधा देख पाते हैं। कोई अपने घर की खिड़की मनी प्लांट के पौधे से सजाता है तो कोई दरवाजे के पास लगाता है। आप एक बोतल में पानी डालकर भी मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। शहरों में अधिकांशत: इसी तरह से मनी प्लांट को लगाया जाता है।
वास्तुशास्त्र में इस पौधे का बहुत महत्व है। लेकिन वास्तु के मुताबिक ये पौधा आपको लाभ तब देगा जब आप इसे सहीतरीके से सही जगह पर लगाए हुए हों। अगर मनी प्लांट वास्तु के मुताबिक नहीं रखा जाता है तो फिर निगेटिव एनर्जी देने लगता है और धन देने की जगह आपको कंगाल बना देता है। आइए जानते हैं मनी प्लांट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मनी प्लांट को लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान1. वास्तु में शास्त्र दिशाओं का महत्व होता है। किसी भी सजीव और निर्जीव वस्तु के लिए उसका सही दिशा में होना जरुरी होता है। नहीं तो उससे नकारात्मक उर्जा निकलती है।
2. मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में आर्थिक समस्या बनी रहती है।
3. अगर आप चाहते हैं कि मनी प्लांट लगाने के बाद आपके घर की आर्थिक परेशानी दूर हो तो आप इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाए।
4. यह दिशा प्रथम पूज्य भगवान गणेश की दिशा है। गणेश धन और बुद्धि के देवता माने जाते हैं। उनकी कृपा से आपके परिवार की आर्थिक उन्नति होगी।
5. मनी प्लांट का पौधा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने के बाद आपको ये ध्यान देना होगा कि उसकी बेल जमीन को न छूए। ऐसा होने से परिवार में आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है।
6. मनी प्लांट का पानी हमेशा बदलते रहे। इसे कभी सूखने न दें। अगर पत्ति सूखती है तो उसे तुरंत तोड़कर हटा दें। सूखा मनी प्लांट या पत्ति घर की समृद्धि में बाधक है।
7. मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए। घर के बाहर लगाने पर इस पर बाहरी लोगों का ध्यान जाता है जो इसके विकास में बाधक होता है। इस वजह से घर के विकास में भी बाधा आती है।
8. मनी प्लांट के पौधे को अपने हाथ से कभी भी किसी को न दें। वास्तुशास्त्र में इसे शुभ नहीं माना गया है। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता जिस वजह से घर की सुख सुविधाओं में कमी आती है।
9. मनी प्लांट के पौधे का व्यापार भी नहीं करना चाहिए। इससे आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।
You may also like
हर महीने इतना कमाते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, हैरान कर देगी कुल संपत्ति ∘∘
शनिवार से मार्गी हुए देव गुरु वृहस्पति, इन राशि के जातकों के लिए खुल गए तरक्की के द्वार…
Horoscope for April 21, 2025: What the Stars Hold for You Today
महिलाएं भी पा सकती हैं हनुमान जी की कृपा.. जानिए क्या हैं पूजा के नियम ∘∘
शनिवार को ये 5 काम करने से शनिदेव होंगे प्रसन्न.. साढ़ेसाती और ढैय्या में भी नहीं होंगे परेशान ∘∘