लखनऊ: एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। पीड़िता का दावा है कि वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई की बेटी है। उसका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उस पर अतिरिक्त दहेज के तौर पर एक फ्लैट और 50 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।
महिला के अनुसारपीड़िता की शादी 9 नवंबर 2023 को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बैंक कॉलोनी निवासी विशाल नामक युवक से हुई थी। महिला के अनुसार, उसके पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों ने लगातार उसे प्रताड़ित किया। महिला ने बताया कि उसका पति बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉइड का सेवन करता था, जिससे वह नपुंसक हो गया। इस कारण से वह उससे दूरी बनाने लगा.
जेठ से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालापीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बच्चा पैदा करने के लिए उस पर अपने जेठ से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इतना ही नहीं, 17 फरवरी 2025 की रात को जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू और ससुर श्रीपाल सिंह ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची और 18 मार्च को अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी।
न्यायालय ने दिया आदेश21 मार्च को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की, लेकिन तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर महिला ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर अब नगर कोतवाली पुलिस ने महिला के पति समेत सात नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस सतर्क हुई है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
Read Also:
You may also like
रिटायर्ड आउट वाले मामले पर पहली बार बोले तिलक वर्मा, कहा- टीम मैनेजमेंट ने जो भी किया
दलित समाज को CM भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगात! सरकारी खर्च पर कराई जाएगी लन्दन यात्रा, यहां पढ़े पूरी डिटेल
बलरामपुर : ट्रक-पिकअप की भिड़ंत, एक गंभीर
आरजी कर पीड़िता के माता-पिता भी स्कूल नौकरी पीड़ितों के साथ सचिवालय मार्च में होंगे शामिल
पोइला बैसाख पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बंगालवासियों को शुभकामनाएं