ज्योतिष शास्त्र की माने तो हर धातु का एक खास महत्व होता है। आपको अपनी राशि के अनुसार सही धातु पहनना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ होता है। जैसे किसी को हीरा सूट होता है तो किसी को सोना या चांदी। आज हम आपको सोने की अंगूठी पहनने के लाभ बताने जा रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास राशि के जातकों के लिए सोने की अंगूठी पहनना बहुत लाभकारी होता है। इससे उनकी किस्मत पलट जाती है। तो चलिए जानते हैं कि वह राशियां कौन सी हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सोने की अंगूठी जरूर पहनना चाहिए। यह उनके लिए गुड लक लेकर आती है। दरअसल अग्नि तत्व की राशि है। इसका स्वामी सूर्य होता है। ऐसे में यदि सिंह राशि के जातक सोने की अंगूठी पहनते हैं तो उनकी बंद किस्मत के ताले भी खुल जाते हैं। भाग्य हर पल उनका साथ देता है। किस्मत के दम पर ही उनके सभी काम हो जाते हैं। पैसों के मामले में भी भाग्य अच्छा रहता है। लोग आपकी तरफ आकर्षित होते हैं।
कन्या राशिकन्या राशि के जातकों के लिए भी सोना धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। ये लोग सोने से बनी अंगूठी, चेन या कड़ा धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से इनके जीवन में ढेर सारी सुख सुविधाएं आती है। दुख का नामोनिशान मीट जाता है। बस एक बात ध्यान रहे कि जब भी आप पहली बार सोना धारण करें तो उसकी पहले लक्ष्मी मां के सामने पूजा जरूर करें। इससे आपको जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं होगी। धन कमाने के नए साधन मिलते रहेंगे।
तुला राशितुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्रदेव होता है। सोने को शुक्र के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए यदि तुला राशि के जातक सोने से बनी चीजें पहनते हैं तो उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा अच्छा होता है। भाग्य उनका साथ देता है। घर में बरकत बनी रहती है। अपनों का साथ मिलता है। बुरी चीजें आप से कोसों दूर रहती है। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहता है। दिमाग शांत रहता है। सारे काम आराम से और अच्छे से होते हैं।
मीन राशिमीन राशि के जातक भी सोना धारण कर सकते हैं। इनके लिए सोना पहनना अच्छे लक की निशानी माना जाता है। इसे पहनने से आपको लाइफ में आने वाली मुश्किलों से आजादी मिल जाती है। फिर आप जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। यह सोना आपकी किस्मत को बुलंद करता है। करियर में नहीं दिशा देता है। इससे अपके सोचने और सही निर्णय लेने की शक्ति भी बढ़ जाती है। आप जीवन में बहुत आगे जाते हैं।
You may also like
'उसे कितना भी मटन देदो, वह सब…' आईपीएल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर उनके कोच ने किया बड़ा खुलासा
किस्मत पलटने से मौत को टालने तक, काले कुत्ता का यह टोटका बदल देगा आपकी जिंदगी ∘∘
साप्ताहिक राशिफल : 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कैसा रहेगा आपका नसीब
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: Head-to-Head Clash, Match Prediction, and Fantasy Picks for IPL 2025
हार्वे वाइनस्टीन को अस्पताल में रहने की अनुमति मिली