आज के महंगाई के जमाने में हर कोई अमीर बनने के सपने देखता है। हालांकि करोड़पति बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसमें काफी समय भी लगता है। फिर किस्मत का साथ देना भी जरूरी होता है। झटपट करोड़पति तो लोग तभी बनते हैं जब वह कोई लॉटरी जीतते हैं या उन्हें कहीं ढेर सारे पैसे पड़े हुए मिल जाते हैं।
ढेर सारा पैसा देख किसी का भी दिमाग खराब हो सकता है। कोई भी फ्री में मिले पैसे को आसानी से जाने नहीं देता है। हालांकि हर किसी की सोच एक जैसी नहीं होती है।
अब इस गरीब प्लंबर को ही ले लीजिए। ये प्लंबर एक चर्च में काम के सिलसिले में गया था। यहां दीवार की मरम्मत करने के दौरान उसे दीवार के अंदर 5 करोड़ रुपए मिल गए। इतने सारे पैसों को एक साथ देख प्लंबर डर गया। उसे समझ नहीं आया कि ये पैसे यहां क्या कर रहे हैं।
हालांकि इसके बाद उसने उन पैसों का जो किया वह हैरान करने वाला था। उस प्लंबर ने सारे पैसे चर्च को लौटा दिए। उसके इस अच्छे कर्म का ईश्वर ने उसे अच्छा फल भी दिया। वह फल क्या था यह जानने के लिए खबर के अंत तक बने रहें।
प्लंबर को दीवार में मिले 5 करोड़ रुपए
दीवार के अंदर से 5 करोड़ मिलने की यह अनोखी घटना अमेरिका के टेक्सास की है। एनबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां जस्टिन नाम का एक प्लंबर एक चर्च में बाथरूम की दीवार की मरम्मत का काम कर रहा था। इस दौरान उसे एहसास हुआ कि दीवार के अंदर कुछ है।
ऐसे में जब उसने दीवार के प्लास्टर को निकाला तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गया। दीवार के अंदर 5 करोड़ रुपए थे। इन पैसों को देख उसे यकीन नहीं हुआ। उसे लगा इतने सारे पैसे यहां कैसे हो सकते हैं।
ईमानदारी से लौटा दिए पैसेदिलचस्प बात ये रही कि इतने अधिक पैसों को देखकर भी उसका ईमान नहीं डोला। उसने पैसों को अपने पास नहीं रखा, बल्कि इक्सि सूचना चर्च प्रशासन को दे दी। उसकी इस ईमानदारी से चर्च प्रशासन भी बड़ा खुश हुआ। उन्होंने उसे इस ईमानदारी से खुश होकर उन्हीं 5 करोड़ में से कुछ रुपए दे दिए।
चर्च ने दिया ईमानदारी का इनामचर्च प्रशासन ने बताया कि लगभग सात साल पहले चर्च के ही एक सेफ से चोरी हो गए थे। उन पैसों को बहुत खोजा गया था लेकिन वह नहीं मिले थे। अब ये पैसे बाथरूम की दीवार के अंदर मिले हैं। शायद चोर ने उसे यहां छिपा दिया था।
फिलहाल चर्च प्रशासन ने प्लंबर की ईमानदारी से खुश होकर उसे ईनाम देने का ऐलान किया है। दीवार से पैसे निकालने के बाद उसी प्लंबर ने फिर से दीवार की मरम्मत कर दी है।
You may also like
Rajasthan: कफ सिरप पर डॉक्टर का चौंकाने वाला खुलासा, टेस्ट के लिए ली दवा, 3 घंटे रहे बेहोश
Honeymoon Destination- भारत के सबसे लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन, जानिए इनके बारे में
राजस्थान में शहरी विकास को नई दिशा, भजनलाल सरकार के प्रयास से 18 लाख लोग होंगे लाभान्वित
India vs AUS Series- BCCI ने टेस्ट के बाद वनडे से भी रोहित शर्मी से छिनी कप्तानी, जानिए कैसा रहा कप्तान के रूप में हिटमैन का सफर
जयपुर के SMS अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से किडनी ट्रांसप्लांट, मां ने बेटे को दिया जीवनदान