लाइव हिंदी खबर :- रूस की राजधानी मास्को से बड़ी खबर सामने आई है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद लाइसेंस को जहर देने की कोशिश की गई थी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गहन इलाज के बाद अब उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक असद को अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान केवल उनके भाई माहेर-अल-असद और पूर्व राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ मंसूर अज्जाम को ही उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी।
बताया जा रहा है कि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना ने सीरिया की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहर देने की कोशिश किसने की, क्यों की इस पर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मामला सीरिया के आंतरिक सत्ता संघर्ष और बाहरी विरोधियों से जुड़ा हुआ हो सकता है।
You may also like
उपजिलाधिकारियों ने सड़क डामरीकरण का किया निरीक्षण
पौड़ी में तीन गांवों से शहीदों के आंगन से संग्रहीत की मिट्टी
हाय रे किस्मत! जिस मैच के लिए छोड़ी बहन की शादी, उसमें पहली ही गेंद पर 0 पर आउट हुए अभिषेक शर्मा
क्या फैमिली ऑफिस चला रहे हैं शेयर बाजार, SEBI अब खोलेगा हर राज
कांतारा: चैप्टर 1 ने हिंदी में पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये कमाए