Next Story
Newszop

उत्तराखंड का मौसम 20 अप्रैल 2025: देहरादून, नैनीताल समेत 5 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, वेदर अपडेट्स

Send Push
रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 20 अप्रैल 2025: उत्तराखंड के पांच जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चल रही है लेकिन उमस भरी गर्मी होने की वजह लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी चलने के कारण लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चल सकती है।देहरादून में शनिवार को सुबह से ही आंशिक बादल मंडराते रहे, जबकि दोपहर के बाद निकली धूप ने गर्मी से बेहाल कर दिया। वहीं, चमोली में बद्रीनाथ सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुई बारिश से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। देहरादून में भी शुक्रवार की रात आंधी तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है। देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Loving Newspoint? Download the app now