डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। वह देशे के 11वें राष्ट्रपति थे, जिन्हें दुनिया मिसाइल मैन के नाम से भी पहचानती है। उनकी शख्सियत ऐसी थी कि वह तमाम नौजवानों के जिंदगी में बदलाव की वजह बने। आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं और बहुत से लोगों में जीने का जोश भरते हैं। आज हम आपके लिए उनके ऐसे ही 10 मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं, जो आपको जोश और ऊर्जा से भर देंगे। 1. आपका सपना सच हो, इससे पहले आपको सपना देखना होगा। - एपीजे अब्दुल कलाम2. श्रेष्ठता एक सतत प्रक्रिया है, कोई हादसा नहीं। - एपीजे अब्दुल कलाम3. छोटा लक्ष्य अपराध है, लक्ष्य बड़ा रखें। - एपीजे अब्दुल कलाम4. जीवन एक मुश्किल खेल है। आप इंसान होने के अपने जन्मजात अधिकार को बरकरार रखते हुए ही इसे जीत सकते है। - एपीजे अब्दुल कलाम
5. यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलें। - एपीजे अब्दुल कलाम6. जो लोग मन से काम नहीं कर सकते, उन्हें जो सफलता मिलती है वो खोखली और आधी-अधूरी होती है जिससे आसपास कड़वाहट फैलती है। - एपीजे अब्दुल कलाम7. इंसान को मुश्किलों की जरूरत पड़ती है क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये मुश्किल बहुत जरूरी हैं। - एपीजे अब्दुल कलाम8. आसमान की तरफ देखिए। हम अकेले नहीं हैं। पूरा ब्रह्मांड हमारा दोस्त है और वो उन्हीं को सबसे सर्वोत्तम देता है जो सपने देखते हैं, मेहनत करते हैं। - एपीजे अब्दुल कलाम
9. अपनी पहली जीत के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हो गए तो और भी होंठ यह कहने के लिए इंतज़ार कर रहे होंगे कि आपकी पहली जीत सिर्फ किस्मत थी। - एपीजे अब्दुल कलाम10. आविष्कार करने का साहस दिखाएं, अंजाने रास्तों का सफ़र करें, असंभव लगने वाली चीजों को खोजें और समस्याओं पर विजय पाते हुए सफलता हासिल करें। - एपीजे अब्दुल कलाम

You may also like
कितनी पढ़ी लिखी है Nita Ambani? पास है ये डिग्री, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
NASA's James Webb Telescope Detects Potential Biosignatures on Exoplanet K2-18b: Signs of Alien Life?
'1971 के लिए माफी और 4.3 अरब डॉलर मुआवजा', पाकिस्तान से बोला बांग्लादेश
iPhone 18 Price Likely to Rise as Apple Embraces Costly 2nm Chip Technology, Tipster Claims
गाजियाबाद में एटीएम धोखाधड़ी के दो आरोपियों की गिरफ्तारी