सागर: मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सागर जिले से सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। उसने छात्रा के साथ घिनौना काम किया और उस पर धर्म बदलने का दबाव भी डाला। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सागर के सदर इलाके की है।22 वर्षीय छात्रा घर से दूर दूसरे शहर से सागर में पढ़ाई करने आई थी, इस धोखे का शिकार हुई। उसने पुलिस को बताया कि 2022 में वह गोपालगंज थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती थी। तभी सोशल मीडिया पर गोलू नाम के एक शख्स का मैसेज आया। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हो गई। युवती के अनुसार आरोपी ने उसे बताया कि उसका नाम गोलू है और वह मकरोनिया का रहने वाला है। वह हमेशा माथे पर टीका लगाकर उससे मिलने आता था। वह उसे बैजरा मंदिर और बहेरिया शंकरजी मंदिर भी ले गया, ताकि उसे विश्वास हो जाए कि वह हिंदू है। जन्मदिन वाले दिन किया कांडपीड़िता ने बताया कि मई-जून 2024 में आरोपी ने उसका कमरा बदलवा दिया और उसे मकरोनिया में दूसरी जगह दिलवा दिया। बारिश के समय 2024 में उसके जन्मदिन पर आरोपी उसके कमरे में आया और केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके बाद उसने कमरे में गलत काम किया। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर वे वैसी हरकते लगातार करता रहा। काफी समय के बाद लड़की को पता चला कि उसका असली नाम गोलू नहीं, बल्कि फरहान मकरानी है। वह सदर केंट का रहने वाला है। जब लड़की को पता चला कि वह मुस्लिम है, तो उसने उससे बातचीत कम कर दी। धर्म बदलने का प्रेशर डाला7 दिसंबर 2024 को रात करीब आठ बजे आरोपी उसके कमरे में आया और उसे बदनाम करने की कहने लगा। उसने उसके साथ फिर से घिनौना काम किया और उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। लड़की से जब ये सब बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने मामला परिवार को बताया। परिजन थाने पहुंचे। तलाश में पुलिस की टीमफरहान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसमें फरहान के दोस्त रोहित को शामिल किया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
You may also like
कॉफ़ी पीने का सही वक़्त क्या है, इसे खाने के साथ लें या बाद में
यूपी से आई बड़ी खबर! योगी ने कड़क CO अनुज चौधरी को थमाया ट्रांसफर का नोटिस, अब इस जिले का सौंपा कमान..
Lucknow: शादी से पहले भाई ने बनाया हवस का शिकार, ससुराल पहुंची बहन तो...
IPL 2025: KKR vs RR, मैच-53 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत
भारत को 2047 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की 'ऑरेंज इकोनॉमी' बनने का लक्ष्य रखना चाहिए : किरण मजूमदार शॉ