बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में छह दिन पहले घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार देर रात दोनों के शव दारानगर रोड स्थित लक्खीवाला के पास एक कृषि फार्म में मिले। लड़की के दोनों हाथ गायब थे और जमीन पर शव पड़ा हुआ था, जबकि लड़का फंदे से लटक रहा था।
बिजनौर पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस को अंदेशा है कि एक ही फंदे से लटके होने की वजह से रस्सी टूट गई होगी और लड़की नीचे गई। लड़की के गले में फंदा बंधा हुआ था। आशंका है कि कोई जानवर लड़की के दोनों हाथ खा गए होंगे।
प्रेमी निखिल (21) और उसकी 14 नाबालिग प्रेमिका दारानगर के निवासी थे। दोनों एक ही बिरादरी के थे और दोनों के घर आमने-सामने थे। 27 अक्टूबर को दोनों घर से भाग गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले तैयार नहीं थे। दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
घर से भागने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक और एक युवती के शव दारानगर के कृषि फार्म में मिले हैं। एसपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों के घरवालों को बुलाकर पहचान कराई गई। निखिल की मां अपने बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गई। उन्होंने लड़की के घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेमी और प्रेमिका दोनों के पिता की मौत हो चुकी है।

You may also like

अमेरिका की वजह से बांग्लादेश खरीद रहा चीनी SY-400 बैलिस्टिक मिसाइल, बाइडेन-कमला हैरिस की साजिश का दिख रहा असर

BSF Vacancy 2025: बंद होने वाले हैं बीएसएफ कॉन्स्टेबल भर्ती के आवेदन, 10वीं पास को ₹69100 तक मिलेगी सैलरी

260 रुपये चोरी मामले में टकसाल कर्मचारी को राहत नहीं, कोर्ट ने कहा- इसका देश की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर

3 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

फैमिली बिजनेस बन गया है...राहुल, प्रियंका का नाम लेकर थरूर का परिवारवाद पर सीधा हमला