पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच पटना जिले का मोकामा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर राष्ट्रीय सुर्खियों में है। वजह है यहां की 'बाहुबलियों की राजनीति' और दो कद्दावर शख्सियतों अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के बीच की पुरानी दुश्मनी। अब जनसुराज समर्थक की हत्या के बाद एक नया खूनी मोड़ ले लिया है। आपराधिक इतिहास, अकूत संपत्ति और मजबूत जातीय प्रभाव के दम पर दोनों नेता लंबे समय से मोकामा की राजनीति को नियंत्रित करते आए हैं। ये सीट बिहार की सबसे अस्थिर लेकिन चुनावी रूप से महत्वपूर्ण सीटों में से एक बनी हुई है। इस बार, ये लड़ाई अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच सीधे मुकाबले में बदल गई है, जिससे मोकामा में छोटे सरकार Vs दादा की बैटल ग्राउंड सज गई है।
छोटे सरकार Vs दादा की बैटल ग्राउंडअनंत सिंह और सूरजभान सिंह के बीच की प्रतिद्वंद्विता की जड़ें 2000 के बिहार विधानसभा चुनावों में हैं। तब 'दादा' के नाम से मशहूर सूरजभान ने अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह को हराकर मोकामा सीट पर कब्जा किया था। इस हार से जो राजनीतिक अदावत शुरू हुई, वो आज भी जारी है। 2005 में अनंत सिंह ने सूरजभान को हराकर न केवल सीट वापस जीती, बल्कि 'छोटे सरकार' का सरनेम भी हासिल किया। तब से दोनों नेताओं को संगीन अपराधों के लिए जेल की सजा हुई और वे चुनाव लड़ने से अयोग्य भी हुए, मगर मोकामा पर उनका दबदबा परिवार के प्रतिनिधियों के जरिए कायम रहा।
क्राइम के साथ पॉलिटिकल पैंतरेबाजीचुनाव आयोग के हलफनामे के अनुसार, अनंत सिंह पर 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पाला बदलकर भी मोकामा पर पकड़ बनाए रखने वाले अनंत सिंह 2022 में UAPA के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य हो गए थे। तब मोकामा में उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल कीं। अब पटना हाईकोर्ट से बरी होकर अनंत फिर मैदान में हैं। हालांकि, वोटिंग से ठीक पहले दुलारचंद यादव मर्डर केस में एक बार फिर अनंत सिंह को जेल भेज दिया गया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूरजभान सिंह पर भी बिहार और उत्तर प्रदेश में लगभग 30 मामले दर्ज हैं। सूरजभान अब अपनी पत्नी वीणा देवी (राजद प्रत्याशी) के जरिए मोकामा में अपना प्रभाव बनाए हुए हैं।
अनंत और सूरजभान के पास कितनी संपत्ति?संपत्ति के मामले में अनंत सिंह ने ₹37.88 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। उनकी पत्नी नीलम देवी (जो पूर्व विधायक हैं) के पास ₹13.07 करोड़ की चल और ₹49.65 करोड़ की अचल संपत्ति है। सूरजभान सिंह की संपत्ति का सार्वजनिक डेटा उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी वीणा देवी ने अपनी संपत्ति ₹13 करोड़ से अधिक बताई है। बाहुबल के साथ-साथ यहां धनबल का प्रदर्शन भी खुलकर हो रहा है।
अनंत की गिरफ्तारी से बदला समीकरणमोकामा में भूमिहार समुदाय का प्रभुत्व है और ये लड़ाई भूमिहार बनाम भूमिहार हो गई है। सूरजभान की पत्नी वीणा देवी और अनंत सिंह के बीच सीधा टकराव है। 6 नवंबर को पहले चरण में होने वाले मतदान से ठीक पहले, जनसुराज समर्थक की हत्या ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि मोकामा की जनता दोनों बाहुबलियों के पारिवारिक प्रतिनिधियों पर भरोसा करती है या किसी तीसरे विकल्प को चुनकर दशकों पुरानी लड़ाई को खत्म करती है।

- अनंत सिंह की कुल संपत्ति: हलफनामे के अनुसार ₹37.88 करोड़ की संपत्ति है
- अनंत सिंह पर मामले: 'छोटे सरकार' के खिलाफ 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं
- नीलम देवी की संपत्ति: पूर्व विधायक और अनंत सिंह की पत्नी के पास ₹62.72 करोड़ की संपत्ति
- सूरजभान की संपत्ति: 'दादा' की व्यक्तिगत संपत्ति का सटीक आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं
- सूरजभान सिंह पर मामले: विभिन्न स्रोतों के अनुसार लगभग 30 आपराधिक मामले, साल 2000 में 26 थे
- वीणा देवी की संपत्ति: सूरजभान की पत्नी और राजद प्रत्याशी वीणा देवी के पास ₹13 करोड़ से अधिक की संपत्ति
अनंत की गिरफ्तारी से बदला समीकरणमोकामा में भूमिहार समुदाय का प्रभुत्व है और ये लड़ाई भूमिहार बनाम भूमिहार हो गई है। सूरजभान की पत्नी वीणा देवी और अनंत सिंह के बीच सीधा टकराव है। 6 नवंबर को पहले चरण में होने वाले मतदान से ठीक पहले, जनसुराज समर्थक की हत्या ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि मोकामा की जनता दोनों बाहुबलियों के पारिवारिक प्रतिनिधियों पर भरोसा करती है या किसी तीसरे विकल्प को चुनकर दशकों पुरानी लड़ाई को खत्म करती है।
You may also like

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बंद कार में घंटों तड़पता रहा युवक, दम घुटने से हुई मौत

Mumbai Rain Alert: मुंबई में 6 नवंबर तक होती रहेगी बारिश, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

गेंद और बल्ले से यूं ही नहीं छाई शेफाली वर्मा, खुद 'भगवान' का था हाथ, सचिन तेंदुलकर ने फूंक दी थी जान

दिल्ली की जहरीली हवा के सामने नहीं टिक पा रहे साधारण माश्क, एक्सपर्ट बोले N-95 कारगर लेकिन...

Sports News- 1 वनडे मैच खेलने के लिए विराट कोहली को मिलते हैं इतने लाख, जानिए पूरी डिटेल्स