रश्मि खत्री, देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। जिससे प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिनों तक आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिल रही है। जिसकी वजह से तापमान भी अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
शनिवार को देहरादून सहित अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से चटक धूप खिली रही। दोपहर के समय गर्मी महसूस की गई। तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शाम के समय आंशिक बादल मंडराने लगे।
पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन भर धूप खिली रही। हालांकि सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। कहीं-कहीं पर पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।
सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

You may also like

कौन हैं वो कैंडिडेट जिसके लिए लालू खुद उतरे चुनाव मैदान में, पटना में 15KM का भव्य रोड शो; JCB से फूलों की वर्षा

'पढ़ने से लेकर खाना परोसने तक का तरीका अलग', विदेश में भारतीय छात्र को लगा 'कल्चर शॉक', शेयर किया एक्सपीरियंस

रीता भादुड़ी बर्थडे: किडनी की समस्या के बावजूद सेट पर हमेशा सक्रिय रहीं एक्ट्रेस, काम के प्रति जुनून और समर्पण बना लोगों के लिए प्रेरणा

पीएम मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

अब समय आ चुका है कि देश की बेटियां सपना देखें: रागिनी नायक