नई दिल्ली: दिल्ली के लिए 1 नवंबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन राष्ट्रीय राजधानी का आधिकारिक लोगो (Logo) जारी किया जाएगा। चूंकि 1 नवंबर को दिल्ली का स्थापना दिवस भी है, उसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली दिवस के दिन राजधानी का आधिकारिक लोगो जारी करने का फैसला किया है।
पहली बार बनाया जा रहा दिल्ली का लोगो
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि पहली बार बनाया जा रहा दिल्ली सरकार का यह लोगो राजधानी की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा। यह लोगो दिल्ली के आधुनिक, पारदर्शी और जन कल्याणकारी शासन को दर्शाएगा। इस लोगो में दिल्ली की संस्कृति और विकास की झलक भी दिखाई देगी।
सीएम रेखा गुप्ता ने गठन की समिति
दिल्ली के आधिकारिक लोगो का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक विशिष्ट समिति का गठन किया था। शनिवार को सीएम की अध्यक्षता में इस समिति की बैठक हुई, जिसमें पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, विशेषज्ञ समिति के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक में किया गया विचार
बैठक में उन सभी लोगो पर विचार-विमर्श किया गया, जिन्हें समिति ने शॉर्टलिस्ट किया था। इनमें दिल्ली की विशिष्ट पहचान, गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, विकास और जनता की आकांक्षाओं को दर्शाया गया था। लंबे मंथन के बाद इनमें से कुछ चुनिंदा लोगो का चयन कर लिया गया है।
दिल्ली दिवस पर जारी होगा नया लोगो
मुख्यमंत्री के अनुसार, जल्द ही एक और बैठक करके दिल्ली का आधिकारिक लोगो फाइनल कर लिया जाएगा और उसे 1 नवंबर को दिल्ली दिवस पर जारी किया जाएगा, जिसके बाद वह लोगो देश की राजधानी की स्थायी पहचान बन जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस लोगो को लेकर उनकी सरकार काफी उत्साहित है। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली को एक सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों, तकनीकी प्रगति और नागरिक भागीदारी का संदेश दे
लोगो डिजाइन की 1800 से ज्यादा एंट्रीज मिलीं
रेखा गुप्ता ने बताया कि अभी तक दिल्ली का अपना कोई आधिकारिक लोगो ही नहीं है। देश के अधिकतर राज्यों के अपने आधिकारिक लोगो हैं, जो उन राज्यों की पहचान है। हमारी सरकार ने आते ही लोगो के चयन को लेकर काम शुरू किया था। mygov.in पोर्टल पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस पोर्टल पर पूरे देश से 1800 से ज्यादा एंट्रीज मिलीं। चुनिंदा लोगोज को शॉर्टलिस्ट करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित का गठन किया गया था।