अगली ख़बर
Newszop

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली पर इन 5 स्थानों पर जरुर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी और सभी देवताओं की बरसेगी कृपा

Send Push
Dev Deepawali 2025 DeepDaan: देव दिवाली यानी देवताओं की दीपावली। इस बार देव दिवाली 5 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक दैत्य का वध किया था। इसके बाद सभी देवताओं ने धरती पर आकर दीपक जलाएं थे। देव दिवाली पर गंगा स्नान करके दीपक जलाने से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा से कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है। इस दिन वैसे को गंगा के किनारे जाकर दीप दान करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो अपने घर पर ही 5 स्थानों पर दीप जरूर जलाएं। आइए जानते हैं देव दिवाली के दिन किन 5 स्थानों पर दीपक जलाना शुभ रहता है।

1) देव दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर एक दीपक जरूर जलाएं।

2) देव दीपावली की रात दूसरा दिया अपने रसोई घर में पानी के स्थान के पास रखें।

3) देव दीपावली पर तीसरा दिया तुलसी के पास जरूर रखें।

4) वहीं, देव दीपावली पर चौथा दिया अपने घर के पास किसी शिव मंदिर में जाकर जरूर जलाएं।

5) देव दीपावली के मौके पर पांचवा दिया अपने घर के ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में जलाएं। इसको जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर होती है और सकारात्मकता का वास होता है।





देव दीपावली पर दीप दान के लाभदेव दीपावली की रात इन 5 स्थानों पर दीपक जलाने से घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है साथ ही धन धान्य की भी कोई कमी नहीं रहती है। वहीं, देव कृपा से आपके सभी काम आसानी से बन जाते हैं।





देव दीपावली पर कितने दिए जलाएं ?देव दीपावली के दिन प्रदोष में करीब 5,7,11,21, 51 या फिर 101 दीपक जला सकते हैं। इसी के साथ प्रदोष काल में भगवान शिव की उपासना करें के साथ 8 या 12 मुख वाला दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। बता दें कि इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करना चाहिए अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इस दिन गंगा स्नान करने का भी विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें