पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बीजेपी को निशाने पर लिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि SIR का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा। लेकिन यहा SIR में जीवित लोगों को मृत घोषित किया जा रहा है। चुनाव आयोग के रेकॉर्ड में जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया है वह कोर्ट में आकर पेश हो रहे हैं। बीजेपी के इशारे पर वोटों की चोरी की जा रही है।
उन्होंने कहा- 'लोग कहते हैं मोदी का करिश्मा है, पर यहां तो वोटों की डकैती हो रही। सारी बातों का खुलासा होने पर बीजेपी की बोलती बंद है।'
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि उठाए जा रहे सवालों पर इलेक्शन कमीशन ने आजतक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया। पहले बीजेपी का चुनाव का अलग फॉर्मूला था। पहले ED, CBI चुनाव में जीत दिलाती थी, अब चुनाव यही काम कर रहा है। 2020 में हमारे साथ भी वोटों की चोरी हुई थी। कई सीटों पर हमलोगों की वोटों की चोरी की गई। कई सीटों पर हमारे प्रत्याशियों को 10, 20 100 वोट से हराया गया।
मुजफ्फरपुर की मेयर और उनके देवरों के दो-दो वोटर कार्ड
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बीजेपी के कई नेताओं के दो-दो ईपिक नंबर हैं। मुजफ्फरपुर में बीजेपी के मेयर निर्मला देवी ने भी यही खेल कर रखा है। इनके एक ही विधानसभा दो-दो ईपिक नंबर हैं। इनके दो देवर हैं उसके भी दो-दो ईपिक नंबर हैं।
उन्होंने कहा कि जहां तक बूथ नंबर 257 का मामला है, दिलीप कुमार और मनोज कुमार दोनों देवरों के दो-दो ईपिक नबर हैं। भाजपा को मदद पहुंचाने के लिए जिंदा लोगों को मृत बताया जा रहा। बीजेपी के लोगों के कई जगह नाम शामिल किए जा रहे हैं। लोगों के अस्तित्व को बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे।
'भीखूभाई दलसानिया ने बिहार से क्यों बनवाया वोटर कार्ड'
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि गुजरात के लोग अब बिहार के वोटर बन रहे। भीखूभाई दलसानिया अब बिहार के वोटर बन गए। भीखूभाई अब पटना के वोटर बन गए हैं। पहले गुजरात में वोट करते थे अब बिहार में करेंगे। हालांकि गुजरात में नाम कटाव लिया है पर बिहार में वोट देने के लिए परेशान हैं। पता नहीं आगे किन-किन राज्यों में जाकर वोट करेंगे।
'विजय सिन्हा को केवल एक जिले से नोटिस क्यों'
तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि डेप्युटी सीएम विजय सिन्हा को नोटिस एक ही जिले से क्यों आया। दोनों जिले से आना चाहिए था। अगर मैंने खुलासा नहीं किया होता तो विजय सिन्हा का नाम नहीं कटता। दो जिलों में वोटर कार्ड बनवाकर विजय सिन्हा ने क्राइम किया है, फिर एक जिले से नोटिस क्यों। विजय सिन्हा BLO को ढूंढ रहे पर वो मिल ही नहीं रहा।
तेजस्वी ने दोहराया चुनाव बहिष्कार की बात
तेजस्वी ने अपने ईपिक मामले में सफाई भी दी। मैंने इलेक्शन कमीशन को जवाब दे दिया है। मेरा एक समय में एक ही ईपिक कार्ड था। मेरा एक ईपिक कार्ड कैंसल हो गया था। अब कौन ईपिक नंबर कैसे है, यह इलेक्शन कमीशन जांच करेगा। मैंने अपना पूरा जवाब दे दिया है। तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर चुनाव बहिष्कार की बात दोहराई। अगर सब कुछ फिक्स ही हो जाएगा फिर बहिष्कार पर भी सोचा जा सकता है। मैंने पहले भी कहा था आज भी कह रहा हूं क्या करेंगे। ऐसे चुनाव लड़ने से क्या फायदा। 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा पर राहुल गांधी के साथ निकल रहे हैं। सभी जगह जाकर देखेंगे क्या हाल है।

You may also like
(अपडेट) झारखंड मुठभेड़ में मारा गया नक्सली निकला एरिया कमांडर
रचित हत्याकांड में 11 को आजीवन कारावास की सजा
आरंग युवक हत्याकांड का खुलासा : हत्या में शामिल छह आरोपित गिरफ्तार
मराठा समाज धमतरी ने की पार्थिव शिवलिंग पूजा, की गई जनकल्याण की कामना
धमतरी:जिला स्तरीय कुश्ती चयन स्पर्धा का आयोजन, 88 खिलाड़ी शामिल हुए