Capricorn Saptahik Rashifal, 18 to 24 August 2025 : मकर राशि वालों के लिए यह हफ्ता बेहतर रहने वाला है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और सफलता प्राप्त करने के भी नए रास्ते खुल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और विरोधी आपके कार्यों में बाधा नहीं डाल पाएंगे। लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर और धैर्य के साथ लेना आपके लिए जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का अप्रत्याशित स्वभाव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। ऐसे में सोच-विचार करके ही निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में संतोष बना रहेगा, लेकिन आपको विवादों से दूर रहना होगा। आइए विस्तार से जानें इस सप्ताह का मकर राशिफल...
सप्ताह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की सराहना और साथ से प्रसन्नता महसूस होगी, लेकिन आसपास की नकारात्मक सूचनाएं आपके अंतर्मन को थोड़ा व्यथित कर सकती हैं। मान-प्रतिष्ठा पर संकट की आशंका है, ऐसे में वाणी और व्यवहार में सावधानी अपेक्षित है। साथ ही, सेहत के प्रति लापरवाही बरतने से बचें। आपको इस सप्ताह की शुरुआत में पीठ और कमर के दर्द से कष्ट हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। व्यापार के मामले में यात्रा का संयोग बन रहा है, जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है। करियर में परिस्थितियां बेहतर होती जाएंगी और कम प्रयास से ही बड़े लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। हालांकि, खर्चों पर संयम रखना आवश्यक रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखदायक रहेगा, जिससे आप भी प्रसन्न रहेंगे। वहीं, विदेश या सुदूर संबंधों से लाभ की संभावना बनेगी। लेकिन घर में संतान के भविष्य को लेकर चिंता मन को अस्थिर कर सकती है।
सप्ताह के मध्य में विशिष्ट और प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध मजबूत होते जाएंगे, इससे आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। आपकी योग्यता और कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपका कोई पुराना हुनर अब सबके सामने आएगा। सहयोगियों का व्यवहार आनंद देगा और व्यापार करने वालों को साझेदारी में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार या नौकरी में मंदी के होने के बावजूद लाभ मिल सकता है, जिससे तनाव कम होगा। इसी के चलते आपके भीतर हर कार्य को सही ढंग से पूर्ण करने की भावना मजबूत होगी। लेकिन जोखिम उठाने से बचना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा और दांपत्य में जीवनसाथी के साथ प्रेम पढ़ेगा। साथ ही, दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी। सिर या शरीर का दर्द परेशान कर सकता है।
सप्ताह के अंत में आपकी सहजता से कई कार्य आसान और पूर्ण होंगे। लेकिन जल्दबाजी में और बिना सोचे-समझे निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। व्यापार के मामले में यात्रा का योग है और करियर में आपकी सराहना की जाएगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है और आपके सम्मान में भी वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थितियों को भी आप अपनी समझदारी से आसानी से सामान्य बना लेंगे। रचनात्मक प्रयास सफल रहेंगे, लेकिन धैर्य के साथ फैसले लेने से ही यह सफलता मिलेगी। हालांकि, किसी विपरीतलिंगी के कारण छोटा विवाद बड़ा रूप ले सकता है। ऐसे में विवादों से बचना ही आपके लिए बेहतर होगा। नए उद्यमों से फिलहाल दूरी रखें। यह सप्ताह आपके लिए अवसर और कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। विवेक, धैर्य और आत्मविश्वास से आप हर परिस्थिति को संभाल पाएंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4

You may also like
तीन दिन से गंगोत्री हाईवे बंद, जरूरी सामानों के वाहन आधे रास्ते में फंसे
साइबर क्राइम होने पर तत्काल 1930 डायल कर दर्ज कराएं शिकायत : साइबर सेल थाना प्रभारी
मोर्टार शेल बरामद होने से हड़कंप
पूर्व सांसद आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा
केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए 3 लाख करोड़ रुपये दिए : नित्यानंद राय