आपने अक्सर बॉलीवुड की फिल्मों में देखा होगा कि नागों की याद्दाश्त बहुत तेज होती है। वो अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए उनका चेहरा अपनी आंखों में कैद कर लेते हैं और मौका मिलने पर वो उनसे बदला लेते हैं।लेकिन क्या इस बात में कोई सच्चाई है? क्या वाकई में सांपों को इंसानों का चेहरा याद रहता है? ये सवाल वाजिब है। हम इंसान चेहरे पहचानने में माहिर होते हैं, इसलिए हम सोचते हैं कि शायद जानवर भी ऐसा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस बात में आखिर कितनी सच्चाई है। क्या सांप चेहरा पहचानते हैं?सांपों का दिमाग इंसानों जैसा नहीं होता है। उनके पास नियोकॉर्टेक्स (Neocortex) नहीं होता, जो इंसानों को सोचने, समझने और चेहरे पहचानने में मदद करता है। यही कारण है कि सांप आपके चेहरे को नहीं पहचानते हैं। ये बात साफ झूठ है कि वो आंखों में किसी की तस्वीर कैद कर लेते हैं। सांप कैसे चीजें याद रखते हैं?सांपों की नजरों की ताकत ज्यादा अच्छी नहीं होती है। कुछ सांप हलचल देख सकते हैं, लेकिन ज्यादातर बारीकी से चीजें नहीं देख पाते हैं। इसलिए वो ये नहीं जान सकते कि आप कैसे दिखते हैं या आपने कौन-सा हेयरकट लिया है। लेकिन सांपों के पास एक खास ताकत होती है। वो है उनकी गंध सूंघने की क्षमता। वो अपनी जीभ बाहर निकालकर हवा को चखते हैं और गंध के जरिए चीजों को पहचानते हैं। उनके मुंह के ऊपर एक जैकबसन अंग (Jacobson organ) होता है। इस ऑर्गन से वो जान सकते हैं कि उनके आसपास कौन है और क्या कर रहा है। सांप इंसानों को याद रख सकते हैं!चेहरे से तो नहीं पर सांप गंध, चलने के तरीके और आवाज से लोगों की पहचान कर सकते हैं। अगर आप सांप को खाना खिलाते हैं और उसे प्यार से संभालते हैं, तो वो धीरे-धीरे आपको पहचानने लगता है। उससे ऐसा लगता है कि सामने वाले से उसे कोई खतरा नहीं है। सांप को सिखाई हुई बातें भी सिर्फ हफ्तों या महीनों तक ही याद रहती है।
You may also like
बहुत ही कम लोग जानते होंगे इस्लाम धर्म में हरे रंग का महत्व, जानिए इसके पीछे की ये दिलचस्प कहानी
मप्रः मंत्री पद छोड़ने को तैयार नहीं विजय शाह, एफआईआर के बाद हुए अंडरग्राउंड
दिनदहाड़े पांच बदमाशों ने तमंचा लगाकर ज्वेलरी की दुकान को लूटा
रोडवेज की बस में सीट न मिलने पर सिपाहियों ने परिचालक को पीटा
उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग ने की महिला जनसुनवाई