नई दिल्ली: भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के दोहा चरण में आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार कर ली और ऐसा करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। दो ओलंपिक पदक जीत चुके 27 वर्ष के चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 90 . 23 मीटर का थ्रो फेंका। उनके मौजूदा कोच चेक गणराज्य के जान जेलेंजी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले भालाफेंक खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92 . 97) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91 . 36) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं। पहला स्थान हासिल नहीं कर पाए नीरजनीरज चोपड़ा 90 मीटर का थ्रो करने के बाद भी पहला स्थान हासिल नहीं कर पाए। जर्मनी के जूलियन वेबर इस इवेंट में पहले स्थान पर रहे। 5वें थ्रो तक नीरज पहले नंबर पर थे। वेबर ने अपना आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंक दिया। इस तरह उन्हें पहला स्थान मिला। हालांकि दूसरे स्थान पर रहने के बाद भी नीरज ने वो हासिल कर लिया, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। सोशल मीडिया पर बधाई मिल रहीइस प्रदर्शन के बाद नीरज चोपड़ा को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। किशोर जेना को 8वां स्थाननीरज चोपड़ा के अलावा भारत के किशोर जेना ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया। उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 78.60 मीटर के थ्रो के साथ किशोर 8वें स्थान पर रहे। वेबर और नीरज के बाद तीसरा स्थान ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन ने 85.64 मीटर थ्रो के साथ हासिल किया।
You may also like
17 से 25 मई तक,इन 3 राशियों की जिंदगी में आ रहे हैं खुशहाली के दिन, मिलेगा तकदीर का साथ
ज्येष्ठ की पंचमी पर आज बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, जानें 17 मई 2025 का पंचांग, राहुकाल, मुहूर्त और योगों की पूरी जानकारी
क्या है विश्व दूरसंचार दिवस? जानें इसके महत्व और इतिहास
विवादों में विधायक बालमुकुंदाचार्य का वीडियो, कांग्रेस बोली 'तिरंगे का अपमान कब तक सहेगा राजस्थान'
IND vs ENG: पढ़ाई-लिखाई में टीम इंडिया उपकप्तान से भी फिसड्डी निकले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स?