वैसे तो नितांशी गोयल कान्स जाने वाली भारत की ओर से सबसे छोटी एक्ट्रेस हैं, लेकिन 22 साल की अनुष्का का भी ये पहला मौका है। तभी तो उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी और भारत के साथ कोरियन दर्शकों का भी दिल जीत लिया। दरअसल, हसीना ने हाथ जोड़कर रेड कार्पेट पर एंट्री ली, तो हाथ से हार्ट बनाने वाला पोज भी दिया। जहां वह अपनी छाप छोड़ गईं। (फोटो साभार:PR )
क्या पहना अनुष्का ने
अनुष्का अपने कान्स डेब्यू के लिए ऐसी ड्रेस पहनना चाहती थीं जो उन्हें रॉयल के साथ ही प्रिंसेस लुक दे। ऐसे में उन्होंने डचेस कुमारी का पर्पल अमारा गाउन सिलेक्ट किया। जिसे 12 कारीगरों ने 611 घंटों में रिच प्लम ब्राइडल साटन से तैयार किया है। जिसे पहन अनुष्का सेन का स्टाइलिश रूप देखते ही बना।
कैसा है डिजाइन

अनुष्का का गाउन भारत और यूरोप की कारीगरी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। जिसे जरदोजी, आरी, रेशम, सलमा सितारा, बदला, मुकैश, कुंदन, टिल्ला और क्रिस्टल थ्रेड वर्क के कॉम्बिनेशन से तैयार किया गया। जिस पर फूलों की बेल वाला डिजाइन है, तो बीच- बीच में मोर से भी इसे सुंदर लुक दिया। जहां गाउन का बॉडी हगिंग फिट और फिर फ्लेयर्स लुक में ग्लैम कोशेंट बढ़ा गया।
ट्रेल लेकर आई ड्रामा
हालांकि, अनुष्का के लुक में ड्रामा उनकी ट्रेल लेकर आई। जिसे बड़ी सी बो बनाकर वेस्ट से स्टार्ट किया और नीचे कर्व कट देते हुए बॉर्डर पर नीले सेक्विन बो के साथ ही फ्लोरल पैटर्न बनाया। वहीं, बो पर लगे स्टोन इसमें और शाइन लेकर आ गए। जिसे पहन उन्होंने कान्स की रेड कार्पेट स्टाइल मारा।
जूलरी में नहीं किया कुछ एक्स्ट्रा

अपनी आउटफिट को हाइलाइट करने के लिए अनुष्का ने जूलरी का खास ध्यान रखा। उन्होंने अमारा गाउन के साथ लॉन्ग विक्टोरियन स्टाइल हूप्स पहने और साथ में उन्हें अनकट स्टोन वाली स्टेटमेंट रिंग के साथ पेरय किया। जिसने उनके ओवरऑल लुक को और भी एन्हांस कर दिया। ऐसे में हसीना अपने लुक से देसी के साथ वेस्टर्न तड़का लगा गईं।
मेकअप को रखा सॉफ्ट
अपने रॉयल विक्टोरियन लुक को अनुष्का ने सॉफ्ट मेकअप से क्लासी बनाया। नेचुरल बेस के साथ सॉफ्ट आई मेकअप और पिंक लिपस्टिक फीचर्स को एन्हांस कर गई। वहीं, लुक के साथ सॉफ्ट कर्ल्स हाई बन हेयर स्टाइल भी खूब जचा। तभी तो एक्ट्रेस का रॉयल गाउन, क्लासी एक्सेसरीज, क्रिस्टल क्लीन स्किन और खूबसूरत मुस्कान एकदम प्रिंसेस वाइब्स दे रहा है। वहीं, अनुष्का के अलावा और भी कई भारतीय हसीनाओं का कान्स में जलवा खूब सुर्खियों बटोर रहा है।
You may also like
गांधीनगर शहर और जिले में लगभग 708 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
पटना में एनएमसीएच के मेडिसिन वार्ड का हुआ विस्तार, 100 बेड जोड़े गए
विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
IPL 2025 : बारिश ने बिगाड़ा रीस्टार्ट का रोमांच, प्लेऑफ में हुई RCB की एंट्री...
क्या आपका बीपी बढ़ रहा है? इन संकेतों को न करें नजरअंदाज