कैमूर: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है, लेकिन इसके बाद भी नेताओं की गतिविधियां जारी हैं। कैमूर जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश की विधायक पूजा पाल रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में घूमती नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजद कार्यकर्ता उनके सामने सवाल उठा रहे हैं।
पैसे बांटने और मोबाइल छीनने का आरोपवीडियो में आरोप लगाया गया है कि पूजा पाल मतदाताओं को पैसों का प्रलोभन दे रही थीं। जब स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। वीडियो में पूजा पाल अपने गनर और कुछ अन्य लोगों के साथ नजर आती हैं। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि प्रचार खत्म होने के बाद वह इलाके में क्यों घूम रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि 'हम तो बस जा रहे हैं।'
राजद ने चुनाव आयोग पर उठाए सवालराजद ने इस पर चुनाव आयोग और पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में प्रशासन मौन साधे हुए है। राजद ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'चुनाव आयोग मर गया है। यूपी की BJP MLA चुनाव आयोग को बिहार की मिट्टी में दफ़ना रही है।'
2020 में कैमूर में एनडीए का सूपड़ा साफ
कैमूर जिले की चार विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मोहनिया, भभुआ, चैनपुर और रामगढ़ सीट पर मंगलवार की सुबह से ही वोटर पोलिंग सेंटर पर लाइनों में लगे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को इन चारों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। राजद ने मोहनिया, भभुआ और रामगढ़ पर जीत दर्ज की थी, जबकि चैनपुर सीट बसपा के खाते में गई थी।

चुनाव आयोग मर गया है। यूपी की BJP MLA चुनाव आयोग को बिहार की मिट्टी में दफ़ना रही है। @ECISVEEP pic.twitter.com/1WoeiykI2P
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 10, 2025
2020 में कैमूर में एनडीए का सूपड़ा साफ
कैमूर जिले की चार विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मोहनिया, भभुआ, चैनपुर और रामगढ़ सीट पर मंगलवार की सुबह से ही वोटर पोलिंग सेंटर पर लाइनों में लगे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को इन चारों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। राजद ने मोहनिया, भभुआ और रामगढ़ पर जीत दर्ज की थी, जबकि चैनपुर सीट बसपा के खाते में गई थी।
You may also like

Delhi Blast: 'सफेद केमिकल' जिसने दिल्ली को दहला दिया... कौन बनाता है अमोनियम नाइट्रेट, क्या है इस्तेमाल, कीमत कितनी?

दिल्ली ब्लास्ट पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार

वंदे मातरम का विरोध करने वाले भारत माता का विरोध... सीएम योगी ने किस पर साधा निशाना

फिजिक्सवाला का IPO: बायजू के पतन के पीछे की कहानी

बिना हिजाब के नजर आईं राशिद खान की वाइफ, सोशल मीडिया पर मचा बवाल... क्रिकेटर ने खुद दी सफाई