बोकारो: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम रांची से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश के साथ बोकारो पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दानिश को 10 सितंबर 2025 को रांची से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम में 11 अधिकारियों के सदस्य मौजूद थे। दानिश के निशानदेही पर बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के महतो बीज भंडार में पुलिस टीम गई और जांच पड़ताल की। 2024 में दानिश ने महतो बीज भंडार से चार से पांच किलो पोटेशियम नाइट्रेट की खरीद की थी। पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने बताया कि महतो बीज भंडार के जांच के बाद पुलिस बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गई थी, जहां दानिश के निशानदेही पर जांच पड़ताल की गई। दोनों ठिकानों पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।
दानिश को लेकर बोकारो पहुंची दिल्ली पुलिसदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम संदिग्ध आतंकी मामले की जांच के सिलसिले में दानिश को लेकर बोकारो पहुंची। संदिग्ध अशहर दानिश के साथ सीधे उस दुकान 'महतो बीज भंडार' पहुंची, जहां से उसने कथित तौर पर पोटेशियम नाइट्रेट खरीदा था। ये एक ऐसा केमिकल है जिसका उपयोग विस्फोटक बनाने में किया जा सकता है। दुकानदार मनोज महतो से टीम ने पूछताछ की। महतो ने बताया कि 2024 में दानिश ने उनकी दुकान से लगभग 4-5 किलो पोटेशियम नाइट्रेट खरीदा था। मनोज महतो ने बताया कि पुलिस टीम में छह-सात लोग थे और कार में एक व्यक्ति पीछे की सीट पर बैठा था, जिससे पता चला कि वो अशहर दानिश था।
पिता ने लगाया जानबूझकर फंसाने का आरोपइस पूरे मामले में, अशहर दानिश के पिता मजहर जानी ने अपने बेटे को निर्दोष बताया है। पेशे से वकील मजहर जानी ने कहा कि हमारे बेटे को जानबूझकर फंसाया गया है। यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। मजहर जानी पहले कव्वाली गाते थे और उनकी मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। वहीं, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें आने की सूचना दी थी, लेकिन पूछताछ के बाद वे बिना सूचना दिए लौट गए।
पोटेशियम नाइट्रेट में बढ़ा जांच का दायरादिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच का मुख्य बिंदु पोटेशियम नाइट्रेट की खरीद है। यह केमिकल आमतौर पर खेती में उर्वरक के रूप में इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका दुरुपयोग विस्फोटक बनाने में भी किया जाता है। टीम की बोकारो यात्रा से यह साफ है कि जांचकर्ता दानिश के पिछले लेनदेन और उसके संभावित उपयोग की पुष्टि करना चाहते हैं।

You may also like
Navratri Special 2025: भारत ही नहीं विदेशों में भी देवी मां के हैं प्राचीन मंदिर नवरात्रि में जरूर करें दर्शन, वीडियो में जाने कहाँ है दिव्य स्थल ?
जहानाबाद में महज 5 रुपए को लेकर विवाद ने सब्जी विक्रेता की जान ले ली
सरधना में मछली पकड़ने को लेकर खूनी संघर्ष के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया
SL vs AFG Highlights: चेहरों पर उदासी, आंखे नम... एशिया कप से बाहर होने के बाद अफगानी पठान हुए भावुक, देखें वीडियो
PM Modi 25 सितम्बर को आएंगे राजस्थान, बांसवाड़ा से प्रदेश के लोगों को देंगे ये बड़ी सौगातें