प्रयागराज: कभी-कभी ऐसा होता है कि करने चले मदद और खुद ही मुसीबत में फंस गए। प्रयागराज में भी ऐसा ही हुआ। एक एनजीओ के लोग कोबरा को रेस्क्यू करके उसे कार से जंगल में छोड़ने जा रहे थे। बीच में उन्होंने गौर किया कि सांप कहीं गायब है। उन्होंने आनन-फानन में कार बीच शहर में रोकी और टॉर्च की रोशन में फिर से रेस्क्यू किया। दो घंटे की मेहनत के बीच सांप कार के पुर्जों के बीच आराम फरमाते मिला।
हुआ यह कि शनिवार शाम को प्रयागराज के एक एनजीओ एनिमल केयर को सूचना मिली कि एक संपेरा सिविल लाइंस क्षेत्र में घूम रहा है। वह नशे में है और अपनी टोकरी से कोबरा को निकाल कर लोगों को डरा रहा है। खबर मिलते ही एनजीओ की संचालिका वंशिका गुप्ता उसे खोजने निकल पड़ीं।
उन्हें वह संपेरा मिल भी गया। उन्होंने सांप को रेस्क्यू कराकर उसे अपने पास कार में रख लिया और उसे जंगल में छोड़ने जाने लगे। कुछ देर जाकर उन्होंने देखा कि कोबरा अपनी टोकरी में नहीं है। घबराकर उन लोगों ने कार रोक दी।
इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में ही वे कार रोक कर टॉर्च की रोशनी में जहरीले सांप को कार में खोजने लगे। इस खोज में उन्होंने कार एक-एक पुर्जा चेक किया। सौभाग्य से उन्हें सांप कार में ही मिल गया। उसे उन्होंने फिर से टोकरी में रखा, उसे ठीक से बंद किया। लेकिन अब उसे रात में जंगल में छोड़ने का प्लान कैंसल किया और अगले दिन ऐसा करने की बात कही। लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

You may also like

विंध्य को मिली 'विकास की उड़ान': रीवा-दिल्ली हवाई सेवा शुरू, अब सिर्फ दो घंटे में राजधानी, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बूस्टर डोज़

दिल्ली ब्लास्ट के बाद नोएडा में हाई अलर्ट, सेक्टर-18 से लेकर मेट्रो स्टेशन तक सघन चेकिंग

गोवा पुलिस का विशेष अभियान, चिम्बेल और सांता क्रूज में 45 संदिग्ध हिरासत में

OMG! येˈ कैसा प्यार? सेक्स के लिए ये कपल बदलता रहता है अपना बेड पार्टनर, दोनों को नहीं है कोई आपत्ति, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश﹒

बैंक के नाम से आया कॉल असली है या नकली? इस सरकारी App से सेकंड में लगेगा पता