तिरुवनंतपुरम : केरल दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखी गई है। राष्ट्रपति मुर्मू के बुधवार को सबरीमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के समय हैलीपैड धंस गया। घटना के बाद पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के कर्मियों ने हेलीकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की। राष्ट्रपति मुर्मू समेत सुरक्षाकर्मी और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।
लैंडिंग की जगह बदली गईजानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर पहले निलक्कल में उतरना था, लेकिन खराब मौसम और बारिश के चलते शुक्रवार देर शाम लैंडिंग स्थल को बदलकर पथानमथिट्टा के प्रामदम स्टेडियम कर दिया गया। यहां हेलीपैड पर जल्दबाजी में नया कंक्रीट डाला गया था, जो पूरी तरह सूख नहीं पाया था।
लैंडिंग के साथ ही धंसा हेलीकॉप्टरराष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर जैसे ही लैंड हुआ, उसके पहिए गीले कंक्रीट में धंस गए। हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत एक्शन लेकर स्थिति को संभाल लिया। बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबरीमाला मंदिर के लिए रवाना हुईं।
राष्ट्रपति का केरल में क्या प्रोग्रामराष्ट्रपति मुर्मू चार दिवसीय केरल यात्रा पर हैं, जो 21 अक्टूबर को शुरू हुई। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्खला स्थित शिवगिरी मठ में आयोजित श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह के उद्घाटन में शामिल होंगी। बाद में वे सेंट थॉमस कॉलेज, पलई के प्लैटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) के समापन में भी शामिल होंगी। 24 अक्टूबर को राष्ट्रपति सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्नाकुलम की शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पहुंचीं। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने उनका स्वागत किया। इस बीच पार्टी की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नेतृत्व में एक भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने तिरुवनंतपुरम के राजभवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें सबरीमाला सोना चोरी की घटना सहित विभिन्न मुद्दों पर जनता की चिंताओं से अवगत कराया।

You may also like
अजय देवगन की मां संग मस्ती करती दिखीं काजोल, दिवाली बाद इन तस्वीरों पर बोले लोग- 10 मीटर कपड़े में सबका बन गया?
त्योहार में घर पहुंचने का गजब जुनून... दिवाली तक 1 करोड़ लोगों ने किया 'स्पेशल' सफर, जानें छठ पर कैसा है हाल?
सीजफायर में सीक्रेट क्या है? तालिबान ने खोली पाकिस्तान के बड़बोले रक्षा मंत्री की पोल, दोहा समझौते पर बघार रहे थे शेखी
Chhath Special Trains 2025: छठ पूजा से पहले रेलवे ने जारी किया 'महा-प्लान', PDF में 12,000+ स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट देख लीजिए
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर पर हमला, रेप की धमकी दी, होमगार्ड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार