सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कानपुर में मानसिक रूप से बीमार नाबालिग को रिश्तेदारी में आए 62 वर्षीय बुजुर्ग ने कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं। वह बड़ी बहन के साथ मामा के घर में रहती है। पीड़िता गुमसुम और सुस्त रहने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाले युवक ने पुलिस को बुजुर्ग के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें बताया गया कि उसकी बहन और बहनोई की कई साल पहले मौत हो चुकी है। इस लिए बहन की दोनों बेटियां उनके साथ रहती हैं। जब की 14 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से बीमार है। नाबालिग बीते कई हफ्ते से गुमसुम और सुस्त रहती थी।
मानसिक विक्षिप्त होने का फायदा उठाया
युवक की पत्नी ने पीड़ित भांजी से गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने मामी को आप बीती बताई। युवक की बेटी की ससुराल कानपुर देहात के रसूलाबाद में है। रसूलाबाद निवासी किरण मंडल (62) दीपावली के आसपास घर आए थे। उसने भांजी के मानसिक विक्षिप्त होने का फायदा उठाकर कई बार दुष्कर्म किया।
रेप और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज
आरोपी बुजुर्ग पीड़िता को चॉकलेट देने का लालच देकर बुलाता था। इसके बाद भांजी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करता था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बुजुर्ग के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पनकी एसीपी के मुताबिक आरोपी भागने की फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

You may also like

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, वीडियो देख लोग बोले- ये तो एकदम डॉल जैसी

अपने हुनर के दम पर बुंदेलखंड की क्रांति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की अपनी छवि : मंत्री राजपूत

आगरमालवा : कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने किया दीपदान, गुरूद्वारे में अरदास, कीर्तन और पाठ के आयोजन

हाथ की रेखाओं में छिपे भाग्य के संकेत: जानें शुभ चिन्हों के बारे में

अनुपम खेर ने 20 साल पूरे होने पर 'एक्टर प्रीपेयर्स' के लिए नई पहल की घोषणा की!