Next Story
Newszop

आज का मीन राशिफल, 29 अप्रैल 2025 : नए कार्यों में आजमा सकते हैं हाथ, लव लाइफ रहेगी रोमांटिक

Send Push
Pisces Horoscope Today, 29 april 2025 : मीन राशि के जातकों के लिए आज नए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है, वित्तीय प्रयास सफल रहेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है, मेहनत की प्रशंसा होगी और प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में संवाद बनाए रखें, प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज मीन राशि का करियर राशिफल : आज मीन राशि वाले नए कार्यों में हाथ आजमा सकते हैं। आज आपके वित्तीय प्रयास सफल होंगे। लेकिन बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। योग्य जातकों को कल प्रमोशन या वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के सहकर्मियों से दूर रहें। उनके उकसावे में न आएं।29 अप्रैल की लकी राशियां आज मीन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : परिवार में मिलाजुला माहौल रहेगा। जीवनसाथी की बातों को समझने में भूल कर सकते हैं जिससे आपके बीच अनकहा सा तनाव होगा। बेहतर होगा कि संवाद बनाए रखें। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर रोमांचित कर सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। आज मीन राशि की सेहत : मीन राशि के जातक आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट इत्यादि लगने की आशंका है। आज मीन राशि के उपाय : मीन राशि के जातक आज ऊं हं हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जप करें। इससे आपको भय और दुखों में राहत मिलेगी।आज का कुंभ राशिफल
Loving Newspoint? Download the app now