पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 20 जिलों की 122 सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म हो गया। इन सीटों पर वोटिंग 11 नंवबर को होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है या फिर अंतिम चरण में हैं। चुनाव आयोग ने 14 नवंबर को मतगणना की तारीख तय की है। बिहार में दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील कर दी गई है। इस दौरान सीमा पर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।
20 जिलों की 122 सीटों पर मतदानगयाजी: (10 सीटें) बेलागंज, गया टाउन, बोधगया, टिकारी, शेरघाटी, बाराचट्टी (SC), अतरी, इमामगंज (SC), गुरुवा, वजीरगंज कैमूर: (4 सीटें)- चैनपुर, मोहनिया, भभुआ, रामगढ़ रोहतास: (7 सीटें) नोखा, डेहरी, काराकाट, करगहर, सासाराम, चेनारी, दिनारा औरंगाबाद: (6 सीटें) गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा (SC), औरंगाबाद, रफीगंज अरवल: (2 सीटें) अरवल, कुर्था जहानाबाद: (3 सीटें) जहानाबाद, मखदुमपुर (SC), घोसी नवादा: (5 सीटें) हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वारसलीगंज, रजौली (SC) भागलपुर: (7 सीटें) बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (SC), कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर बांका: (5 सीटें) बांका, अमरपुर, कटोरिया (ST), धोरैया (SC), बेलहर जमुई: (4 सीटें) सिकंदरा (SC), जमुई, झाझा, चकाई सीतामढ़ी: (8 सीटें) बेलसंड, बथनाहा (SC), परिहार, सुरसंड, रीगा, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, बाजपट्टी शिवहर: (1 सीट) शिवहर मधुबनी: (10 सीटें) हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा सुपौल: (5 सीटें) त्रिवेणीगंज (SC), छातापुर, निर्मली, सुपौल, पिपरा पूर्णिया: (7 सीटें) अमौर, कसबा, बनमनखी (SC), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, बायसी अररिया: (6 सीटें) नरपतगंज, रानीगंज (SC), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी कटिहार: (7 सीटें) बरारी, कोढ़ा, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी किशनगंज: (4 सीटें) ठाकुरगंज, किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन (SC) पूर्वी चंपारण (मोतिहारी): (12 सीटें) रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि, गोबिन्दगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पीपरा, मोतिहारी, मधुबन, चिरैया, ढाका पश्चिमी चंपारण (बेतिया): (9 सीटें) वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा
दूसरे चरण की रण में 1302 प्रत्याशीबिहार में दूसरे चरण की रण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इस चरण में 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं, 1165 पुरुष और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट शामिल हैं। कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5326 शहरी बूथ हैं।
20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान
दूसरे चरण की रण में 1302 प्रत्याशीबिहार में दूसरे चरण की रण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इस चरण में 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं, 1165 पुरुष और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट शामिल हैं। कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5326 शहरी बूथ हैं।
You may also like

सीमेंट कारोबारी के कर्मचारी ने फर्जी रसीद बनाकर किया 40 लाख का गबन, केस दर्ज

दिल्ली में 168 आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यरत, 187 अगले माह तक शुरू होंगे : रेखा गुप्ता

कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व निगम पार्षद सुरेश चौधरी

किशोरी की हत्या में शामिल पिता सहित तीन गिरफ्तार, गया जेल

27 के चुनाव से पूर्व मुरादाबाद मंडल में 50 हजार से अधिक नए लोगों को जोड़ेगी शिवसेना : गुड्डू सैनी




