पटना: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव का समापन हो चुका है। यह चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को हुए। कुल 243 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले गए। अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं। फिर से नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव? बिहार का चुनावी संग्राम कौन जीत रहा है? हर कोई यही जानना चाहता है। हालांकि 14 नवंबर को फाइनल नतीजे घोषित होंगे।
इससे पहले पीपुल्स इनसाइट के बिहार एग्जिट पोल 2025 के नतीजों में एनडीए की बल्ले-बल्ले दिख रही है। पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बन सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 133 से 148 के बीच सीटें मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन को 87 से 102 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में 3 से 6 सीटें जा सकती हैं।
पीपुल्स पल्स की ओर से जारी एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलती हुई दिख रही हैं। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 133-159 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं, महागठबंधन को 75-101 सीटें मिलती हुई दिख रही है। इन सबके बीच, जन सुराज को 0-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य दलों के खाते में 2-8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।
एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स में एनडीए के खाते में 152 सीटें मिलती हुई रही हैं। वहीं, महागठबंधन के खाते में 28 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। इसके अलावा, जन सुराज के खाते में 2 सीटें और अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार बनाती हुई दिख रही है। यहां एनडीए को 145-160 सीट, महागठबंधन को 73-91 सीट, जनसुराज को 0-3 सीट और अन्य के खाते में 5-7 सीट दिखाई गई है।
हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

You may also like

खुद अपने MMSˈ वायरल कर फेमस हुई ये इन्फ्लुएंसर्स अंगूठा छाप होने के बावजूद आज कमा रहीं हैं करोड़ों﹒

सुंदर और सुशीलˈ होती है R नाम वाली लड़कियां इनके गुण जानकर झटपट कर लेंगे शादी﹒

इतिहास के पन्नों में 13 नवंबर : 1975 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया को चेचक मुक्त घोषित किया

पति के होतेˈ हुए देवर संग रंगरलिया मना रही थी भाभी, दोनों ने खा ली साथ जीने मरने की कसमें, फिर..﹒

बड़े भाई कीˈ शादी में छोटे भाई की खुल गई किस्मत और दूल्हा पहुंचा जेल और छोटे ने ले लिए 7 फेरे﹒