रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। रात के समय पाला गिरने की वजह से ठंड में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। जबकि आज कुछ क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद ठंड बढ़ सकती है, हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
देहरादून सुबह और शाम के समय हल्की ठंड हो रही है, जिसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। हालांकि दिन के समय गर्मी के चलते गर्म कपड़े पहनने से गुरेज कर रहे हैं, लेकिन सुबह और शाम की ठंड लोगों को ठिठुरा रही है। देहरादून में बुधवार को मौसम शुष्क रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। दिन के समय कभी-कभी आंशिक बादल भी मंडराते रहे और ठंडी हवाएं भी चली। इससे तेज धूप में भी हल्की ठंडक का एहसास हुआ। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना हुआ है जबकि रात को पाला पड़ने के कारण ठंड बढ़ रही है।
पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसारमैदानी क्षेत्रों में खिल रही चटक धूप के कारण दिन के समय कभी-कभी तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने की वजह से ठंड हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा और तापमान में मामूली गिरावट भी आ सकती है।

You may also like
बैंक में पैसा क्यों नहीं रखना चाहिए? स्मार्ट लोगों की` सोच! बैंक आपका पैसा छीन रहा है? सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे
Diwali 2025: जयपुर के बस्सी में फूड सेफ्टी टीम का बड़ा छापा, 3000 KG मिलावटी मिल्क केक मौके पर करवाया नष्ट
मप्रः भोपाल एम्स से चोरी खून के मामले में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
अंधविश्वास की कहानी: एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से` पूछा – “बीरबल, यह अविद्या क्या होती है?” बीरबल मुस्कुराया और बोला – “जहाँपनाह, मुझे चार दिन की छुट्टी दें
ब्राजील के उपराष्ट्रपति आज पीयूष गोयल से करेंगे मुलाकात, कई मुद्दों पर होगी चर्चा