मेष राशि, आज भाग्य का साथ मिलेगा
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज भाग्य आपका साथ देगा। आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। धन संबंधी मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। होटल आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज शाम को पूजा जरूरत करें। परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
मेष राशि का भाग्य आज 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज सुनसान स्थान पर बताशे रख देने चाहिए।
वृषभ राशि, कारोबार में मनचाही बढ़ोतरी के आसार

वृषभ राशि के जातक आज शांत चित्त रहेंगे। कारोबार में आज मनचाही बढ़ोतरी हो सकती है। संपत्ति आदि खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। शुभ कार्यों पर धन खर्च करना फायदेमंद रहेगा। आज नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा काम मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा। अगर आप प्रेम संबंधों में हैं तो पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
वृषभ राशि वालों का भाग्य आज 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज लौंग युक्त पान देवी लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए।
मिथुन राशि, कार्यक्षेत्र में मिलेंगे नए मौके

मिथुन राशि के जातकों को आज कारोबार में नए मौके मिलेंगे। संपत्ति आदि से जुड़े काम करने वालों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। मशीनरी और खान-पान से जुड़े कारोबार करने वालों को अच्छा सौदा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की मदद मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। माता की तरफ से आपको सहयोग और लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि वालों का भाग्य आज 88 प्रतिशत तक साथ देगा। आपको आज दिन को शुभ बनाए रखने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि, नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा

कर्क राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। आज सोच समझकर किया गया लेन देन फायदा दिला सकता है। आलस्य से बचें और समय का सही इस्तेमाल करें। आज दोस्तों के साथ कोई नया काम शुरू करना फायदेमंद हो सकता है। कारोबार के लिहाज से कोई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यात्रा आपको मनचाहा लाभ दिला सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपकी ईमानदारी से जीवनसाथी प्रभावित होगा।
कर्क राशि के जातकों का भाग्य आज 90 प्रतिशत तक साथ देगा। किसी छोटी कन्या को मिठाई खिलाएं।
सिंह राशि, सोच-समझकर उठाएं जोखिम

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। जोखिम भरा निवेश करने की सोच रहे हैं तो विशेषज्ञों की सलाह के बाद इन्वेस्ट करना फायदेमंद होगा। कारोबार में तेजी के लिए नए प्रयास करने होंगे। रोजाना के कार्यों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई जिम्मेदारियां उठाने के लिए उत्साहित रहेंगे। किसी तीसरे के चलते दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। सावधानी बरतें।
सिंह राशि के लिए आज भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ रहने वाला है। आपको आज नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि, उलझन की स्थिति से बचें

कन्या राशि के जातकों के आत्मविश्वास में आज इजाफा होगा। आज आपके मन में संतुष्टि का भाव रहने वाला है। हालांकि कार्यभार अधिक होगा इसलिए अपनों से मदद लेने में झिझके नहीं। अविवाहित लोगों की मनचाहा साथी पाने की तलाश पूरी हो सकती है। आज आपके मन में द्वंद्व की स्थिति पैदा होगी। इस समय दिल और दिमाग के बीच तालमेल बैठाएं इससे आपको फायदा होगा। जीवनसाथी को आज अपनी बातें समझाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
कन्या राशि वालों का भाग्य आज 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज किसी सुहागन महिला को श्रृंगार सामग्री का दान करना चाहिए।
तुला राशि, परिवार के साथ बातचीत करके लें बड़े फैसले
आज तुला राशि वालों का मन चंचल रहेगा। इसलिए धैर्य से काम लेना उचित रहेगा। पैसों के मामले में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। आर्थिक रूप से बड़े फैसले लेने से पहले परिवार को विश्वास में लेना अच्छा रहेगा। कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर तनाव हो सकता है।
तुला राशि वालों का भाग्य आज 78 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि, आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी

वृश्चिक राशि के जातकों को आज संपत्ति का लाभ मिल सकता है। अगर संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो उसमें राहत मिल सकती है। आज अपने कार्यों को समय से पूरा कने का प्रयास करें। आज धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबार में नए मौके मिलेंगे लेकिन आपको उन्हें पूरी तरह से भुनाने का प्रयास करना होगा। जोखिम भरे कार्यों में धन लगाने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों का भाग्य आज 85 प्रतिशत तक साथ देगा। बजरंगबली की पूजा करें और हनुमानजी एवं देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।
धनु राशि, भावनाओं में बहने से बचें

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कई नए सबक देकर जाएगा। अधिक भावुक न हो वरना मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आज कागजात संबंधी कार्यों को अतिरिक्त सावधानी के साथ करें। आज आपको किसी को दिया गया उधार वापस मिल सकता है। इससे आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज नियमों की अनदेखी करने से बचें। वरना परेशानी में फंस सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
धनु राशि वालों का भाग्य आज 89 प्रतिशत तक साथ देगा। आपको आज श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि, शुभचिंतकों की सलाह से होगा फायदा

मकर राशि के लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आ सकता है। आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कारोबार में आपको विपरीत लिंगी सहकर्मियों का साथ मिल सकता है। आज आप अपने शुभचिंतकों की सलाह पर काम करके लाभ कमा सकते हैं। आज गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा।
मकर राशि वालों का भाग्य 84 प्रतिशत का साथ दे रहा है। आपको आज शहद युक्त पान देवी लक्ष्मी को भेंट करना चाहिए।
You may also like
भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका: तनाव, तैयारी और भविष्य का संकट
कब्र से आ रही थी चीखने की आवाज, खोदकर निकाला तो पांव तले खिसक गई जमीन‟ ˠ
India Pakistan War : भारत पाकिस्तान युद्ध शुरू; दिल्ली में इंडिया गेट खाली कराया गया; ताजमहल की सुरक्षा भी बढ़ाई गई
सरिस्का में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, अलवर में ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 3 वनकर्मी गंभीर रूप से घायल
शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाने होंगे संबंध, युवती के साथ अश्लील हरकत पकड़े गए DSP साहब, वारयलˎ “ ˛