नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने करवाया टास्क
Bigg Boss ke stage par hua melody aur masti ka double dose jab aaye Tony & Neha in the house! 🎤🔥
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 1, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @colorstv par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf#BiggBossOnJioHotstar#BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/BEM5xqepwM
शो में अपने गाने 'कोको कोला' के प्रमोशन के लिए नेहा और टोनी आए। वहां सलमान ने टोनी से कहा कि वह सिंगल हैं तो शो में जाना चाहिए, उन्हें लड़की मिल सकती है। और अमल जो अंदर कर रहे हैं, वह वो काम भी कर सकते हैं। कई गाने बना सकते हैं। जब पूछा गया नेहा से कि वह अभी शो कि किस लड़की को टोनी के लिए चुनेंगी तो उन्होंने नीलम का नाम लिया की वह उन्हें सुंदर लगती हैं। फिर वह घरवालों से मिलते हैं और अपनी गानों की लाइन्स किसी दूसरे कंटेस्टेंट को डेडिकेट करने के लिए कहते हैं। इस दौरान अमल के स्वेटर की भी बात उठकी है। सलमान ने तान्या को बताया कि उस स्टेवर की अमल और मालती को पड़ी ही नहीं है। तान्या को पड़ी है जबकि वो स्वेटर जीशान कादरी का है। तो लेडी बॉस बोलीं कि वह जानती हैं। सलमान बोले कि फिर आपकी जीशान से प्यार है तो वह बोलीं कि हां उन्हें भाई माना है। फिर पूछा कि अमल की चीजों से क्या ऑब्सेशन क्यों है। जबकि अमल आपको बहन मानता है तो तान्या बोलीं कि हां मैंने भी कहा है कि वह मेरे भाई हैं और ये सुनते ही सिंगर बोलते हैं कि चलो जान छूटी। फिर गौरव से पूछा कि कौन घर में आग लगाता है तो उन्होंने तान्या का नाम लिया। प्रणित से पूछा कि वह किसे थप्पड़ और चांटे मारते तो वह फरहाना का नाम लेते हैं। इसके बाद घरवालों को दो ग्रुप में बांटा जाता है। दोनों ग्रुप से एक-एक सदस्य आए और एक-दूसरे पर निशाना साधते हैं।
शहनाज ने घरवालों पर दी अपनी राय
Bigg Boss ke atmosphere ko banaane extra chill, aayi hai gharwaalo se milne Shehnaaz Gill! 😍
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 2, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @colorstv par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrDIIH pic.twitter.com/fTyrqzCdVB
शहनाज ने गौरव को अध्यापक, अमल को सुरों का बादशाह, कुनिका को चाची ताड़का, मृदुल प्यारा बच्चा, फरहाना को गुंडी, मालती को धक्का मारकर निकालो, अभिषेक मुंडा आशिक, शहबाज कलोली कहा। सलमान खान ने उन्हें उनकी फिल्म और उनके प्रोडक्शन कंपनी के लिए बधाई दी। फिर घरवालों के कुछ पोस्ट दिखाए और उसको टाइटल देने के लिए कहा।
बिग बॉस 19 में उठा नागिन के चेहरे से पर्दा
Entertainment ki queen Ekta Kapoor aayi Bigg Boss ke ghar, aur shuru hua drama aur fun ka combo! 🔥
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 2, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @colorstv par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/BnlJ5Gn3Vp
एकता कपूर आती हैं और घरवालों से मिलती हैं। और यहां बताती हैं कि नागिन 7 की नागिन कौन है। साथ ही तान्या से कहती हैं कि वह उन्हें गोद ले लें। तो तान्या ने कहा कि भगवान इस लायक बनाए कि वह उन्हें अगले जन्म में उनको अडॉप्ट कर सकें। तो एकता बोलीं कि अगले जन्म का क्यों इंतजार करना। इसी जन्म में कर लो। एकता मित्तल बन जाऊंगी। सलमान ने कहा कि वह उनको नागिन के लिए नहीं चुन रहीं तो एकता बोलीं कि शायद वह अगली नागिन हो सकती हैं। इसके बाद वह सपेरा टास्क करवाती हैं। जहां एक-दूसरे घरवाले खुन्नस निकालते हैं।
तान्या को घरवालों ने बताया सपेरा
फरहाना ने मालती को सपेरा बताया और कहा कि वह मृदुल को मैन्युपुलेट कर रही हैं। ये सुन हर कोई हैरान रह गया। सलमान ने कहा कि इनका लॉजिक एकदम लॉजिकल है। फिर वाइल्डकार्ड पर स्लाइम डाला। इसके बाद तान्या को बुलाया गया। एकता ने माफी मांगी कि उनके लिए सोने का मटका नहीं रखा। सलमान बोले कि इस मटके पर मित्तल मटका लिखा है, क्या अब आप मटका भी बना रही हैं? तो तान्या बोलीं कि अब जाकर सब बनाऊंगी तो होस्ट बोले- हां क्योंकि इतना बेवकूफ बना चुकी हो। तो ये सुन सब हंस पड़ते हैं। टास्क में वह अशनूर का नाम लेती हैं। अभिषेक ने फिर तान्या का नाम लिया और कहा कि वह अमल और फरहाना को चला रही हैं। फिर अशनूर ने भी तान्या का नाम लिया। मृदुल ने फरहाना का नाम लिया। नीलम ने गौरव का नाम लिया। कुनिका ने अभिषेक को सपेरा कहा और उन पर विश रूपी स्लाइम डाला। गौरव ने तान्या का नाम लिया। मालती के पास कोई नाम नहीं था। फिर प्रणित ने भी तान्या का नाम लिया।
प्रियंका चाहर चौधरी 'नागिन 7' की नागिन
एकता ने कहा कि किसी दोस्त ने उन्हें सजेस्ट किया था कि उन्हें नागिन में तान्या को लेना चाहिए था। तो सलमान ने भी हामी भरी। फिर तान्या से पूछा कि अगर वह उन पर कोई शो बनाएं तो क्या वह उसे प्रोड्यूस करेंगी? शहबाज ने मालती का नाम लिया। और अमल ने तान्या का नाम लिया। एकता ने सभी को फिर 'नागिन 7' की नागिन से मिलवाया, जो कि प्रियंका चाहर चौधरी थीं। उन्हें देख सलमान खान भी शॉक्ड रह जाते हैं। प्रियंका ने बताया कि शो में जब एकता आई थीं तभी बता दिया था कि वह उनकी अगली नागिन हैं। तभी से उनको एक्साइटमेंट हो गई थी। उन्होंने बिग बॉस और सलमान खान को भी थैंक यू कहा। इस दौरान अंकित गुप्ता का नाम लिए बगैर होस्ट ने पूछा कि वह अभी है या नहीं तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराकर टाल दिया। जिससे क्लियर हो गया कि इनका ब्रेकअप हो चुका है।
प्रणित मोरे का एलिमिनेशन
Abhishek, Ashnoor aur Mridul ki galti ki wajah se aaj ghar se beghar ho jaayega ek sadsya, kaun hai woh? 🥺
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 2, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @colorstv par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrDIIH pic.twitter.com/RQieo6Osbu
प्रणित को मेडिकल अटेंशन के लिए घर से बाहर किया जाता है। सलमान बताते हैं कि वह एलिमिनेट नहीं हुए हैं। लेकिन केयर और अटेंशन जो चाहिए वो इस घर में नहीं मिल सकता। इसलिए उन्हें बाहर आना पड़ेगा। प्रणित को टनल से बाहर आने के लिए कहा और वह चले जाते हैं। सलमान ने कहा कि कोई नहीं जाएगा। प्रणित बाहर आ रहे हैं इसलिए सब सेफ हैं। सब पूछते हैं कि क्या वह आएगा तो सलमान कहते हैं कि पता नहीं। अमल कहते हैं कि उनको लगता है कि वह आएगा। अब प्रणित को सीक्रेट रूम में जाने का नहीं दिखाया है। इधर, तान्या रो जाती हैं। शहबाज से कहा कि अमल को अपनी दोस्ती साबित करते करते थक गई हैं।
You may also like

सरकारी सिस्टम से निराश ग्रामीणों ने खुद से बना डाली सड़क

जनता पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सिखाएं सबक : सहिस

भारत की 5 जेलें जहां घूमने का है अनोखा अनुभव

खोलˈ रखी थी पान की दुकान, चल रहा था गजब का खेल, पुलिस जब मौके पर पहुंची, उड़ गए होश﹒

विधि विभाग की वेबसाइट पर स्थानीय कानूनों को सार्वजनिक करने के लिए पत्राचार करेगा चेंबर




