आज का एपिसोड शुरू होते ही शहबाज और मालती की लड़ाई होती है। शहबाज उनसे कहते हैं कि बसीर के जाने पर तो इंसानियत दिखातीं लेकिन वो मानने से इनकार कर देती हैं। उधर गौरव, मृदुल, अभिषेक और प्रणित स्विमिंग पूल में नहाकर मजे कर रहे होते हैं।
तान्या ने अभिषेक से एक्स वाइफ पर पूछा सवालउधर फरहाना और तान्या मिलकर अभिषेक को चिढ़ाती हैं कि उनकी कोई एक्स वाइफ है क्या या कोई भी। जिसके बारे में वो बता नहीं रहे हैं। अभिषेक लगातार मना करते हैं और बताते नहीं हैं। वो अंदर जाकर अशनूर को बताते हैं कि तान्या उनसे एक्स वाइफ को लेकर सवाल कर रही है। अशनूर जाकर तान्या को पूछती हैं कि वो क्यों कर रही है जिस पर तान्या चिढ़कर अभिषेक से लड़ने लगती है कि अब से वो कोई मजाक नहीं करेंगी।
Tanya aur Farhana ne kiya Abhishek se ek personal sawaal, kya iske kaaran ghar mein hoga koi naya bawaal! 👀
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 27, 2025
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @jiohotstar aur 10:30 baje #Colors par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrDIIH pic.twitter.com/UedxtAcF8R
नेहल को यादकर रोईं कुनिकाअगली सुबह होते ही घरवाले आराम से उठते हैं फिर डांस करते हैं। नीलम और तान्या अभी भी एक-दूसरे से बातें नहीं कर रही हैं। कुनिका फिर से इमोशनल हो जाती हैं और नीलम उनकी तरफ से बोलती हैं कि किचन में उन्हें छेड़ा न जाए। वो नेहल के जाने को लेकर भी दुखी हैं और कह रही हैं कि लोग उनके जाने से सेलिब्रेट कर रहे हैं।
अभिषेक-अशनूर की क्लिप दिखाई गईआगे फरहाना और प्रणित की लड़ाई हो जाती है। फरहाना हमेशा की तरह कीचड़ उछालती हैं। मालती और प्रणित बातें करते होते हैं तभी बिग बॉस सबको असेंबली रूम में बुलाते हैं और अभिषेक-अशनूर की क्लिप दिखाते हैं जिसमें वे फुसफुसाकर बातें करते हैं और कुछ सुनाई भी नहीं देता है। बिग बॉस के मना करने के बाद भी वे नहीं मानते हैं।
Punishment ka waqt! Bigg Boss ne sazaa di Ashnoor aur Abhishek ko, Mridul ka decision badal sakta hai game ka rukh. 🧐
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 26, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/J87FWfWomc
बिग बॉस ने घरवालों को किया नॉमिनेटइसी क्लिप को दिखाकर वो घरवालों से सवाल करते हैं कि क्या दोनों को नॉमिनेट करना चाहिए या नहीं। हर कोई उन्हें गलत ही कहता है लेकिन वे फैसला नहीं ले पाते। फिर वो मृदुल से पूछते हैं कि क्या वो ये फैसला ले सकते हैं या नहीं। वो फैसला नहीं ले पाते और बिग बॉस सजा के तौर पर अभिषेक, अशनूर और मृदुल को छोड़कर घरवालों को नॉमिनेट कर देते हैं।
Hoga ghamaasaan jab Bigg Boss ke ghar mein aayega arguments ka toofaan. 🤯
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 27, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @colorstv par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/M9WLY5StQA
अभिषेक और अशनूर पर चढ़े घरवालेअसेंबली रूम में जमकर लड़ाई होती है। किसा का कहना है कि घरवाले फैसला नहीं ले पाए तो कोई कह रहा कि मृदुल की गलती है। असेंबली रूम से निकलने के बाद सभी अभिषेक और अशनूर पर चढ़ जाते हैं और लड़ने लगते हैं। फरहाना से लेकर नीलम तक सब उनपर चढ़ जाते हैं। अशनूर सबको जाकर सॉरी कहती हैं लेकिन अभिषेक माफी मांगने से मना कर देते हैं। गौरव ने अशनूर को भी खूब डांट लगाई।
You may also like

Rajpur Seat: बिहार के राजपुर में 40 साल बाद मिली थी कांग्रेस को दूसरी जीत, इस बार जदयू के पास बदला लेने का मौका?

23 वीं मंजिल से गिरकर 60 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए प्रावधानों को प्रस्ताव में करें शामिल

मप्र में हर मतदाता का होगा वेरिफिकेशन, एसआईआर को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रोहित का दबदबा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी तीन सर्वश्रेष्ठ वनडे पारियाँ




