मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। चोट के कारण रोहित आईपीएल 2025 में मुंबई के आखिरी मैच में नहीं खेल पाए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित को आराम दिया गया था।
अब टीम का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। रोहित शर्मा इस मैच में खेल सकते हैं। मुंबई के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा के मामले पर अपडेट दिया है।
रोहित शर्मा मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा के मामले को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच जयवर्धने ने कहा, “रोहित अच्छी स्थिति में नजर आ रहे हैं। वह आज (अभ्यास में) बल्लेबाजी भी करेंगे।” रोहित लखनऊ के खिलाफ खेलने में असमर्थ रहे। अभ्यास के दौरान वह घायल हो गए। रोहित के घुटने में चोट लगी थी। लेकिन अब वह आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। मुंबई और आरसीबी सोमवार को आमने-सामने होंगे।
रोहित शर्मा चोटिल
हार्दिक पांड्या ने कहा कि रोहित शर्मा के घुटने में चोट है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में अभ्यास करते समय वह घायल हो गए थे। अभ्यास के दौरान वह घायल हो गए। रोहित के घुटने में चोट लगी थी।
रोहित शर्मा का आईपीएल 2025 में अब तक का प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। सीज़न के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ़ वह शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी कुछ खास नहीं कर सके थे। वह 13 रन बनाकर आउट हो गये।
The post first appeared on .
You may also like
ट्रंप अब दवा पर भी लगाएंगे टैरिफ, कहा-फार्मा इंडस्ट्री के लिए टैरिफ छूट जल्द समाप्त होगी
DRDO GTRE Recruitment 2025: अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू; डिटेल्स देखें यहाँ
Volkswagen Tiguan R-Line India Launch on April 14: Bigger Display, HUD, AWD & More Confirmed
Nissan Magnite Offers Up to ₹55,000 in Benefits During April Hattrick Carnival
पवित्र जल पिलाया-फिर 7 दिन तक बेहोश महिलाओं से बनाए संबंध, साथियों संग मिलकर तांत्रिक ने किया ये कांड ⁃⁃